
आज शहरों के समाचार, 27 जनवरी Highlight: संभल में जय भीम-जय भारत' बोलने पर दलित छात्र की पिटाई, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 27 जनवरी 2024 Highlight: जय भीम-जय भारत' बोलने पर दलित छात्र की पिटाई। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज। हिमाचल प्रदेश में 1,937 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिली मंजूरी। शाहजहांपुर में ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत। बिहार CM नीतीश कुमार कल सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस। राजस्थान में सर्दी अति घना कोहरा छाया। गुरुग्राम में ठंड कोहरे का ऑरेंज अलर्ट। उज्जैन में वरिष्ठ भाजपा नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या। नीतीश कुमार आज नहीं देंगे इस्तीफा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी आज गोरखपुर पहुंच सकते हैं, जिसके चलते उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में मौसम के हाल बेहाल है, दिल्ली का प्रदूषण अब बढ़कर 400 के पार चला गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली में मां-बेटे के डबल मर्डर केस के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं: