शहरों के समाचार, 25 जनवरी Highlight: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 132 हस्तियों को मिलेगा गौरवशाली सम्मान
Padma Awards Announces: 132 हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार
75 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की पूर्व संध्या पर पद्मश्री अवार्ड की घोषणा (Padmashree Awards Announces) कर दी गई। 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले कुल 132 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसके अलावा 5 लोगों पद्म विभूषण और 17 लोगों को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।केरल की अदालत ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी व्यक्ति को सुनाई 150 साल की सजा
केरल की एक अदालत ने 42 वर्षीय व्यक्ति को अपनी तीन पत्नियों में से एक से पैदा हुई नाबालिग बेटी के साथ अपने घर पर बार-बार बलात्कार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया और कुल 150 साल की सजा सुनाई। पेरिंतलमन्ना फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश सिनी एस आर ने व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया और कुल 150 साल की सजा सुनाई।Bhopal: अयोध्या ले जाने पर पत्नी ने मांगा तलाक
भोपाल में एक पत्नी ने अपने पति से केवल इस बात पर तलाक मांगा है क्योंकि वो उसे अयोध्या लेकर गया था। दरअसल, पति और पत्नी का प्लान हनीमून के लिए गोवा जाने का था, लेकिन मां की इच्छा पूरी करने के चलते पति माता-पिता समेत पत्नी को अयोध्या दर्शन के लिए ले गया। इस बात से खफा पत्नी ने पति से तलाक मांगा है।दिल्ली के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
असम के बाद बंगाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश होने के बाद दिन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की गई। उसके बाद कुछ महत्वपूर्ण कारणों के चलते राहुल गांधी को दिल्ली रवाना हो गए हैं।Mainpuri: सीने में तीन गोलियां मारकर संविदा शिक्षक की हत्या
देवरिया में तैनात संविदा शिक्षक डीजल लेकर घर जा रहे थे, उसी बीच एक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सीने में तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। तलाश के बाद उनका शव भोगांव क्षेत्र में नगला देवी के पास नहर किनारे मिला। वहीं स्वजन ने उधारी विवाद को हत्या का कारण बताया गया है। मृतक के भाई अतुल ने बताया कि उनके भाई से किसी ने 70 हजार रुपये लिये थे, जो वापस नहीं आए। भाई ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जम्मू और कश्मीर को मिलेंगे सबसे अधिक वीरता पुरस्कार
इस बार कुल मिलाकर 275 वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। लेकिन इसमें जम्मू और कश्मीर एक लौटा ऐसा है जिसे 72 वीरता पुरस्कार मिलने वाले है। इसके साथ ही यहां के 12 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा और पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट के लिए दोनों पक्षों ने किया आवेदन
ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट की जा चुकी है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एएसआई द्वारा सबमिट रिपोर्ट के लिए आवेदन किया है। इसके बाद से संभावना जताई जा रही है कि एएसआई द्वारा दोनों पक्षों जल्द ही सर्वे रिपोर्ट की हार्ड कॉपी दी जाएगी।शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा में 12 श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस ऑटो में बैठकर श्रद्धालु गंगा स्नान करने जा रहे थे। इस हादसे का शिकार हुए 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।दिल्ली हाईकोर्ट ने झूठे बलात्कार के आरोप के लिए पति पर जुर्माना लगाया
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी पत्नी के चचेरे भाई के खिलाफ फर्जी बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग करने वाले पति पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने ऐसी तुच्छ शिकायतों के प्रति आगाह किया है जो संभावित रूप से निर्दोष व्यक्तियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।मेरा मध्य प्रदेश गान पर सीएम मोहन यादव ने लगाई रोक
मेरा मध्य प्रदेश गान पर सीएम मोहन यादव ने रोक लगा दी। इस राज्य गीत को महेश श्रीवास्तव ने लिखा था। आधिकारिक तौर पर इसे अक्टूबर 2010 में बतौर राज्य गीत अपनाया गया था।ओडिशा में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण
महाशिवरात्रि पर ओडिशा के जाजपुर में भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण होगा। यह मूर्ति 123 फीट ऊंची है। इसे बरहान मंदिर के पास बनाया जा रहा है।धनबाद में युवक ने कुल्हाड़ी से पिता पर किया हमला
धनबाद के पाण्डरपाला में एक युवक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है।दिल्ली एम्स में 1 अप्रैल से होगा डिजिटल भुगतान
दिल्ली एम्स में एक अप्रैल से 100 फीसदी डिजिटल भुगतान होगा। इस दिन के बाद से पैसे का कोई लेन देन नही होगा। एम्स स्मार्ट कार्ड की सुविधा से अस्पताल में जांच समेत सभी तरह के भुगतान किए जा सकेंगे। एम्स स्मार्ट कार्ड को पिछले साल एक अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के तहत एसबीआई बैंक के सहयोग से शुरू किया गया था।ग्रेटर नोए़़डा में आवारा कुत्तों ने युवक को काटा
ग्रेटर नोएडा में तीन आवारा कुत्तों ने एक युवक को काटकर उसे घायल कर दिया। यह घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे सोसायटी के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।दिल्ली के 4 रेलवे स्टेशनों पर वाहन पार्किंग पर रोक
गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत दिल्ली के चार रेलवे स्टेशन- नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों के पार्किंग एरिया में वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।शाहजहांपुर में ऑटो टैक्सी की कार से जोरदार टक्कर
शाहजहांपुर में ऑटो टैक्सी और कार की जोरदार टक्कर में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। ऑटो टैक्सी में गंगा स्नान के लिए जा रहे लोग सवार थे, तभी रास्ते में यह रास्ता हो गया।दिल्ली पुलिस ACP का बेटा लापता
दिल्ली पुलिस के एसीपी का बेटा 23 जनवरी से लापता चल रहा है, जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से हरियाणा की लोकेशन मिली है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।थाईलैंड थियेटर ग्रुप ने रामायण पर आधारित नाटक किया
थाईलैंड के थियेटर ग्रुप ने अयोध्या में रामायण पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक तुलसी उद्यान में आयोजित हुआ था।रामलला ने 18 घंटे लगातार दिए दर्शन
राम मंदिर में बुधवार को भक्तों को रामलला के सुगम दर्शन हुए। रामलला ने अनवरत 18 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं।अरुण योगीराज का बेंगलुरु में शानदार स्वागत
अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज का बुधवार को बेंगलुरु में शानदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला लेकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम और योगीराज जिंदाबाद के नारे भी लगे और उन पर फूलों की बारिश भी की गई।हरिद्वार में चमत्कार की आस में गई मासूम की जान
हरिद्वार में एक सात साल के बच्चे के माता-पिता ने उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई, जिससे उसकी मौत हो गई। कैंसर पीड़ित बच्चे के गंगा में डुबकी लगाने से उसके कैंसर ठीक होने की उम्मीद में परिजनों ने ऐसा किया। लेकिन गंगा में बार-बार डुबकी लगाने से दम घुटने पर उसकी मौत हो गई।बठिंडा में सबूत की तौर पर कोर्ट में पेश होगा मुर्गा
पंजाब के बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की गई है, इस मुर्गे को पुलिस की निगरानी में रखा गया है, जिसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली
Samastipur: जननायक एक्सप्रेस में लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली
दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सवार कुछ बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान एक यात्री के विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल किया गया है। घटना में की जानकारी पाने के एक घंटे बाद पुलिस और आरपीएफ वहां पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से बढ़ेगा ठंड का कहर
उत्तराखंड में शुष्क मौसम बना हुआ है और धूप के कारण दिन में ठंड से राहत रहती है लेकिन सुबह और शाम के समय में कड़ाके की ठंड पड़ती है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार है, जिसके चलते राज्य के तापमान में और गिरावट हो सकती है।Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
झारखंड में शीतलहर के का कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 5 से 6 दिनों के बीच मौसम में किसी भी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। इसका अर्थ ये है कि झारखंड के लोगों को जल्द ठंड से राहत नहीं मिलने वाली।Jaipur: पीएम संग फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों आज जयपुर के दौरे पर
गणतंत्र दिवस परेड 2024 के मुख्य अतिथि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों है। आज वह 4:30 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे, जिसके बाद पीएम मोदी संग वह जयपुर का दौरा करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए जयपुर शहर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए है। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरकर वह आमेर फोर्ट जाएंगे, सिटी पैलेस, जंतर मंतर समेत जयपुर के मुख्य बाजारों में घुमेंगे।Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन
दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा के यातायात विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यातायात विभाग द्वारा जारी ये आदेश 25 जनवरी की सुबह 7 बजे से 26 जनवरी का कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को दिल्ली की सुरक्षा सख्त
गणतंत्र दिवस 2024 की परेड को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा को और सख्त किया जा रहा है। सुरक्षा को सख्त करते हुए दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक आदेश देते हुए रात में दो एसपी पेट्रोलिंग यानी गश्त करेंगे। ये फैसला गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले व खालिस्तानी आतंकियों के हंगामे की जानकारी प्राप्त होने के बाद से लिया गया है।Bulandshahr: लोकसभा चुनाव के लिए पीएम की रैली की शुरुआत
लोकसभा चुनाव 2024 गर्माया हुआ मुद्दा है। इस साल के शुरू होने के बाद से ही सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं भाजपा ने पीएम की रैली की तैयारियां भी शुरू कर दी है। जहां पहले चुनावी रैली की शुरुआत अलीगढ़ से की जानी थी अब उसका स्थान बदलकर रैली की शुरुआत बुलंदशहर के की जाएगी। ये क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।Varanasi Weather: वाराणसी में तोड़ा 55 साल का ठंड का रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के वाराणसी ने 55 साल का ठंड का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुधवार का दिन वाराणसी में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न केवल इस साल का बल्कि पिछले 55 वर्षों में भी इस दिन को सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम यानी 11.6 यहां का अधिकतम तापमान था और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाली 28 जनवरी से मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसमें कोई राहत नहीं मिलेगी।चिराग पासवान बोले - सिलेक्टिव क्रिटिसिज्म क्यों, SIR प्रक्रिया में दिक्कत है तो प्रियंका गांधी चुनाव कैसे जीतीं?
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एक्शन में यूपीडा, ग्राउंड पर पहुंचे अफसर, कल ग्रामीणों ने पकड़ी थीं मछलियां
Delhi News: इस सर्दी पार्किंग चार्ज डबल, कूड़ा जलाने पर दंड, जानें Air Pollution के खिलाफ दिल्ली की क्या है तैयारी!
ब्रेकिंग न्यूज: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा,अब जदयू के कोटे में जा सकता है पद
Hardoi News: बारिश से 330 मकान क्षतिग्रस्त, 7 की मौत, तबाही के बीच युवक ने DM से की 'इंद्रदेव' की शिकायत
© 2026 Times Horizon Private Limited
