LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत, मथुरा में मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

Shaswat GuptaUpdated Nov 21, 2023, 19:47 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत, मथुरा में मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी
शहरों के ताज़ा समाचार, 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत, मथुरा में मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी। छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को उम्रकैद की सजा। काजू के छिलके में छिपा कर गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। श्रावस्ती में खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई तो वहीं, नोएडा में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन मादक पदार्थ परोसने के 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मधेपुरा डीएम की कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई तो मुजफ्फरनगर में हिंसक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर समेत 32 अफसरों का तबादला हो गया है। वहीं, जालंधर के DCP का भी तबादला हो गया और स्वप्न शर्मा नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 21, 2023 19:47 IST

नालंदा में एयरफोर्स जवान की हत्या

बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक एयर फोर्स के जवान की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद गांव से बदमाश फरार हो गए।
NOV 21, 2023 19:28 IST

दिल्ली व्यापार मेले में मनाया जाएगा असम दिवस

राष्ट्रीय राजधानी में जारी 42वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बुधवार को 'असम दिवस' मनाया जाएगा। दिल्ली में जारी व्यापार मेले में असम के सुगंधित नींबू, मुगा रेशम, पारंपरिक परिधान समेत अनेक वस्तुएं भी प्रदर्शित की जा रही है।
NOV 21, 2023 19:26 IST

चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत

यूपी के चित्रकूट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बोलेरो और जनरथ बस की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
NOV 21, 2023 19:23 IST

दिल्ली में दुर्घटना में व्यक्ति और उसके आठ वर्षीय बेटे की मौत

पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार तड़के एक कार ने स्कूटर को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे 32 वर्षीय व्यक्ति और उसके आठ साल के बेटे की मौत हो गई।
NOV 21, 2023 19:03 IST

मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 23 नवंबर को भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे।
NOV 21, 2023 18:23 IST

बिजनौर में पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर इलाके में मामूली विवाद के बाद महिला की उसके पति ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।
NOV 21, 2023 18:06 IST

छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को मंगलवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।
NOV 21, 2023 17:35 IST

काजू के छिलके में गांजा की तस्करी, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की पुलिस ने मंगलवार को काजू के छिलकों में छिपा कर गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके पास से 1.25 करोड़ रुपये का अवैध गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गांजा हरियाणा में बेचने जा रहे थे।
NOV 21, 2023 16:07 IST

रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

रांची के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
NOV 21, 2023 15:00 IST

त्रिशूर में एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की गोलीबारी

केरल के त्रिशूर में एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की गोलीबारी की है। फिलहाल किसी के हताहत नहीं होने की खबर है।
NOV 21, 2023 14:46 IST

श्रावस्ती में खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत

श्रावस्ती में फसल विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
NOV 21, 2023 14:46 IST

अकोला में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पथराव

महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच झड़प के बाद जमकर पथराव हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
NOV 21, 2023 13:38 IST

छात्राओं को मादक पदार्थ परोसने वाले 6 गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और यहां स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले अभियंताओं को ऑनलाइन मादक पदार्थ की आपूर्ति करने में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात इन्हें गिरफ्तार करके उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस तथा एक कार बरामद किया।
NOV 21, 2023 12:58 IST

नोएडा में प्रेमी संग मिलकर महिला ने पति को किया अधमरा

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने कथित प्रेमी संग मिलकर अपने पति के ऊपर जानलेवा हमला किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NOV 21, 2023 11:46 IST

मधेपुरा DM की कार की टक्कर से 3 की मौत

बिहार के मधेपुरा में डीएम की कार ने चार लोगों को रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक हालत की हालत गंभीर बना हुई है। आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।
NOV 21, 2023 11:04 IST

मुजफ्फरनगर में हिंसक विवाद में एक व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के मीरानपुर थाना क्षेत्र के केथोडा गांव में मामूली बात को लेकर दो समूहों के बीच हुए हिंसक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।
NOV 21, 2023 08:41 IST

जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के प्रशासनिक हलके में फेरबदल

जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर समेत 32 अफसरों का तबादला हो गया है। वहीं, जालंधर के DCP का भी तबादला हो गया और स्वप्न शर्मा नए पुलिस कमिश्नर बने हैं।
NOV 21, 2023 08:38 IST

ग्‍वालियर से किडनैप लड़की गुना में मिली

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पेट्रोल पंप के पास से एक लड़की को मोटरसाइकिल पर दो लड़कों ने किडनैप कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद एक आरोपी को लहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
NOV 21, 2023 07:44 IST

हलाल सर्टिफिकेशन पर CM योगी का बड़ा फैसला

हलाल सर्टिफिकेशन जांच के लिए गठित की गई टीमें चेन्नई दिल्ली और मुंबई जाएंगी। यूपी एसटीएफ आतंकी संगठनों को टेरर करने की साजिश की जांच करेंगी। जांच में कंपनियों के मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बैंक खातों की भी पड़ताल होगी।
NOV 21, 2023 05:33 IST

मणिपुर में दो की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी में हुए संघर्ष में दो की मौत हो गई। हालांकि स्‍थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।