
शहरों के ताज़ा समाचार, 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत, मथुरा में मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 21 नवंबर 2023 LIVE: चित्रकूट बस-बोलेरो हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी। छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को उम्रकैद की सजा। काजू के छिलके में छिपा कर गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। श्रावस्ती में खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई तो वहीं, नोएडा में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन मादक पदार्थ परोसने के 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मधेपुरा डीएम की कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई तो मुजफ्फरनगर में हिंसक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर समेत 32 अफसरों का तबादला हो गया है। वहीं, जालंधर के DCP का भी तबादला हो गया और स्वप्न शर्मा नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :