LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 20 नवंबर 2023 LIVE: बिहार में छठ के दौरान 13 डूबे, राम मंदिर में पुजारी पद के लिये तीन हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) बिहार में छठ के दौरान 13 लोगों की डूबकर मौत होग गई। हजरतगंज में एक बैंक में आग लगने के बाद खिड़कियों से कूदकर कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। गुरमीत राम रहीम को फरलो मिली। सहारनपुर में युवक ने मस्जिद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। आंध्र अदालत ने चंद्रबाबू नायडू को जमानत दे दी है। बिहार में छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे 6 लोगों पर फायरिंग की गई, जिसमें 2 भाई और एक बहन की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक साइकिल सवार युवक को कार ने रौंद दिया, बिहार के लखीसराय में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मार दी गई। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
NOV 20, 2023 21:05 IST
बिहार में छठ के दौरान 13 डूबे
बिहार के सात जिलों में पिछले 24 घंटों में छठ पूजा के दौरान विभिन्न नदियों और अन्य जलाशयों में 13 लोगों की जान चली गई। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक जिन जिलों में डूबने से मौत के मामले सामने आए हैं उनमें पटना, खगड़िया, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुंगेर और बेसुसराय शामिल हैं।
NOV 20, 2023 20:52 IST
राम मंदिर में पुजारी पद के लिये तीन हजार आवेदन
अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन राम मंदिर में पुजारी पद के लिये तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उनमें से 200 को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है।
NOV 20, 2023 19:46 IST
हजरतगंज में बैंक में लगी आग
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक बैंक में आग लग गई। बैंक के कर्मचारी खिड़कियों के रास्ते बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखे। फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम कर रही है। एसी में लगी आग के दौरान बैंक के अंदर 40-45 लोग मौजूद थे। बैंक के बाह भगदड मची हुई है।
NOV 20, 2023 17:55 IST
जयनगर में तृणमूल नेता की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जयनगर के बामुनगाची क्षेत्र में तृणमूल क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर (47) की 13 नवंबर की सुबह उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
NOV 20, 2023 17:53 IST
तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मोइनाबाद इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
NOV 20, 2023 17:27 IST
गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो
एक बार फिर राम रहीम जेल से बाहर आएंगेगुरमीत राम रहीम को फरलो मिलने की खबर आ रही है। एक बार फिर राम रहीम जेल से बाहर आएंगे। राम रहीम फरलो की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहेंगे
NOV 20, 2023 17:08 IST
पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 28-29 नवंबर को
पंजाब मंत्रिमंडल ने 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय राज्य विधानसभा सत्र बुलाने को सोमवार को मंजूरी दे दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया । वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारों को बताया कि दो दिवसीय विधानसभा सत्र 28 और 29 नवंबर को बुलाया जाएगा ।
NOV 20, 2023 17:06 IST
सहारनपुर में मस्जिद में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके में एक मस्जिद में एक युवक ने सोमवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवक के फांसी लगाने का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है।
NOV 20, 2023 16:02 IST
विशाखापत्तनम में आग लगने से 35 नौकाएं जलकर खाक
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक घाट में आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 35 नौकाएं जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने उन 10 से 15 लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो कथित रूप से नौका पर सवार थे।
NOV 20, 2023 15:43 IST
कश्मीर में पारा शून्य से नीचे
श्रीनगर सहित कई स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट के कारण कश्मीर में शीतलहर चलने लगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
NOV 20, 2023 15:41 IST
राम मंदिर की भव्य तस्वीरें आईं सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राम मंदिर समेत पूरे परिसर की नई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें खूबसूरत नक्काशी उकेरी जा रही है। इन तस्वीरों को देख मंदिर के भव्यता का अहसास किया जा सकता है।
NOV 20, 2023 15:18 IST
आंध्र अदालत ने दी चंद्रबाबू नायडू को जमानत
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को जमानत दी।
NOV 20, 2023 14:16 IST
न्यायालय ने संजय सिंह की याचिका पर केंद्र, ईडी से जवाब मांगा
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगे।
NOV 20, 2023 14:13 IST
PAC इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में पत्नी- साला गिरफ्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मानसनगर इलाके में दिवाली की देर रात घर के बाहर हुई एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार किया गया है।
NOV 20, 2023 13:39 IST
बिहार में 6 लोगों पर फायरिंग, 3 की मौत
बिहार के लखीसराय मेंआज छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार के 6 लोगों को गोली मारी गई है। फायरिंग में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है।
NOV 20, 2023 13:35 IST
खेमनीचक में तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत
बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाने के खेमनीचक स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान दो सगे भाई डूब गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
NOV 20, 2023 12:20 IST
UP: योगी सरकार के फैसले के खिलाफ हलाल ट्रस्ट जाएगा कोर्ट
यूपी में हलाल लिखे उत्पादों की बिक्री सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के सीईओ नियाज अहमद फारुकी ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।
NOV 20, 2023 11:08 IST
MP: साइकिल सवार युवक को कार ने रौंदा
मध्यप्रदेश के शहडोल में एक साइकिल सवार युवक को कार ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खून से लथपथ शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
NOV 20, 2023 09:54 IST
बिहार: एक परिवार के 6 लोगों पर हुई फायरिंग
बिहार के लखीसराय में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मार दी। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोगों की हालत गंभीर है।
NOV 20, 2023 09:48 IST
गुरदासपुर में आधी रात दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह 2 बजे के करीब पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के जवानो द्वारा 5 राउंड फायरिंग के बाद यह ड्रोन पाकिस्तान की और लोट गया। पुलिस और बीएसएफ जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
