
शहरों के ताज़ा समाचार, 20 नवंबर 2023 LIVE: बिहार में छठ के दौरान 13 डूबे, राम मंदिर में पुजारी पद के लिये तीन हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) बिहार में छठ के दौरान 13 लोगों की डूबकर मौत होग गई। हजरतगंज में एक बैंक में आग लगने के बाद खिड़कियों से कूदकर कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। गुरमीत राम रहीम को फरलो मिली। सहारनपुर में युवक ने मस्जिद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। आंध्र अदालत ने चंद्रबाबू नायडू को जमानत दे दी है। बिहार में छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे 6 लोगों पर फायरिंग की गई, जिसमें 2 भाई और एक बहन की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक साइकिल सवार युवक को कार ने रौंद दिया, बिहार के लखीसराय में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मार दी गई। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :