LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 18 अक्टूबर 2023 LIVE: सपा नेता आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध
शहरों के ताज़ा समाचार, 18 अक्टूबर 2023 LIVE: सपा नेता आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध
OCT 18, 2023 18:24 IST
तेलंगाना में राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा ने 'बस विजयभेरी यात्रा' का किया शुभारंभ
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलुगु कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया।
OCT 18, 2023 17:39 IST
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में कोर्ट के फैसले पर मृतका की माँ माधवी विश्वनाथन ने कहा-हमने अपनी बेटी खो दी है, लेकिन यह फैसला दूसरों के लिए भी एक निवारक के रूप में काम करेगा। नहीं तो दोषियों की हिम्मत और बढ़ जाती है।
OCT 18, 2023 17:36 IST
अखिलेश यादव ने कहा-आजम खान और उनके परिवार को मिलेगा न्याय
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा-आजम खान और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश का ही परिणाम है कि आज उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है।
OCT 18, 2023 15:28 IST
दिल्ली में 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रदूषण विरोधी अभियान होगा शुरू
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा-औद्योगिक प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए हमने DPCC और DSIIDC पर्यावरण विभाग के साथ संयुक्त बैठक की और उसमें निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 66 टीमें बनाई गई हैं।
OCT 18, 2023 15:25 IST
मायावती ने संभाली राजस्थान चुनाव की कमान
बसपा अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। पूर्व सीएम अपने प्रत्याशियों के लिए राजस्थान में आयोजित आठ रैलियों को संबोधित करेंगी।
OCT 18, 2023 15:20 IST
बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में लगी आग
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कोरमंगला कैफे में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
OCT 18, 2023 14:42 IST
आजम खां, अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
OCT 18, 2023 13:41 IST
कोटा पार्टी बैठक के लिए पहुंचे JP नड्डा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटा पहुंचे हैं।
OCT 18, 2023 13:38 IST
भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने आगामी मिजोरम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। 7 नवंबर को 40 सीटों के लिए यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। 3 दिसंबर को रिजल्ट आ जाएगा।
OCT 18, 2023 12:18 IST
लिफ्ट को लेकर कड़ा कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार
यूपी में लिफ्ट के बंद होने, टूटकर गिरने समेत अन्य कारणों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यूपी की योग सरकार कठोर कानून लागू करने की तैयारी में है। सरकार के ऊर्जा विभाग ने 'यूपी लिफ्ट एंड एस्केलेटर एक्ट' का मसौदा तैयार किया है।
OCT 18, 2023 09:33 IST
जयपुर में बिजली संकट
जयपुर के तकरीबन 150 इलाकों में आज बिजली संकट रहेगा। कहा गया है कि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में कटौती होगी।
OCT 18, 2023 07:52 IST
आगरा में मिला शव
आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले पर हत्या की आशंका जताई है।
OCT 18, 2023 06:32 IST
मंदसौर में बड़ी बरामदगी
मध्य प्रदेश के मंदसौर में SST और FST की कार्रवाई में दो मामलों में कार से 80Kg चांदी और सवा 2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
OCT 18, 2023 06:32 IST
शिक्षक की मौत
बिहार में घर लौट रहे शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
OCT 18, 2023 06:32 IST
गोपालन पर योगी सरकार देगी पैसा
उत्तर प्रदेश में अब देसी गाय पालने पर योगी सरकार पैसा देगी। लाभ पाने के लिए गोपलकों को आवेदन करना होगा।
OCT 18, 2023 06:32 IST
राजस्थान में स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों मद्देनजर बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया गया है। इसमें ट्रेन बीकानेर से बांद्रा तक चलेगी। मेड़ता रोड जोधपुर, जालौर, भीनमाल, मेहसाणा, आणंद, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।
OCT 18, 2023 06:32 IST
अब्दुल्ला पर आज फैसला संभव
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। इसमें आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं।
