LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 16 दिसंबर 2023 Highlights: एमपी के सागर में नाबालिग रेप पीड़िता गवाही से मुकरी; DNA टेस्ट ने दिलाई आरोपी को सजा, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया 'मेडल लाओ और नौकरी पाओ' का ऐलान,

Pushpendra KumarUpdated Dec 16, 2023, 21:13 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 16 दिसंबर 2023 Highlights: एमपी के सागर में नाबालिग रेप पीड़िता गवाही से मुकरी; DNA टेस्ट ने दिलाई आरोपी को सजा, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया 'मेडल लाओ और नौकरी पाओ' का ऐलान,

शहरों के ताज़ा समाचार, 16 दिसंबर 2023 Highlights: एमपी के सागर में नाबालिग रेप पीड़िता गवाही से मुकरी; DNA टेस्ट ने दिलाई आरोपी को सजा, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया 'मेडल लाओ और नौकरी पाओ' का ऐलान,

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 16 दिसंबर 2023 Highlights: एमपी के सागर में नाबालिग रेप पीड़िता गवाही से मुकरी गई थी। DNA टेस्ट को आधार बनाते हुए कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा। बिहार के खिलाड़ियों को रोजगार देने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यावद ने नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत मेडल लाओ और नौकरी पाओ का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

DEC 16, 2023 21:08 IST

आगरा: जमीन विवाद पर दो समुदाय का हुआ आमना-सामना

आगरा के अजनेरा गांव में जमीन के पीछे हुए विवाद पर दो समुदाय आमने सामने आ गए हैं। गांव में मृतक हबीब को दफनाने के लिए क्रब खोदे जाने पर दूसरे समुदाय ने जताई थी आपत्ति। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर किया मामला शांत
DEC 16, 2023 20:33 IST

तांत्रिक के कहने पर एक दंपती ने खाया मासूम का कलेजा

यूपी के घाटमपुर में संतान की चाहत रखने वाले एक पति-पत्नी ने तांत्रिक के कहने पर एक मासूम बच्चे की हत्या कर उसका कलेजा खाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार।
DEC 16, 2023 19:38 IST

सागर (एमपी): कोर्ट में गवाही से मुकरी रेप पीड़िता, DNA रिपोर्ट ने आरोपी को दिलाई सजा

मध्य प्रदेश के सागर में एक साल पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई थी, कोर्ट में पेशी के दौरान पीड़िता और परिजन गवाही से मुकर गए थे। कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट और डीएनए टेस्ट को आधार मानते हुए आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।
DEC 16, 2023 19:07 IST

दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो का हुआ समापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो का आज समापन हो गया है। एक्सपो का समापन फैशन शो के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
DEC 16, 2023 18:16 IST

बिहार के खिलाड़ियों के खुशखबरी... 'मेडल लाओ और नौकरी पाओ' का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत किया ये ऐलान किया गया है।
DEC 16, 2023 17:32 IST

मेरठ: कारोबार में घाटे के बाद शुरू की हथियार फैक्ट्री, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पहले लोहे का कारोबार में थे, लेकिन धंधा मंदा होने के कारण मोहल्ले के एक युवक की सहायता से अवैध हथियार की शुरू की थी फैक्ट्री।
DEC 16, 2023 17:03 IST

Lucknow News: लखनऊ में 20 से 23 जनवरी तक होटलों की नई बुकिंग पर रोक

लखनऊ में 20-23 जनवरी तक होटलों की नई बुकिंग पर रोक लगा दी है। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने होटल संगठन लखनऊ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने ये आदेश दिया।
DEC 16, 2023 16:22 IST

Meerut News: यूपी STF ने अवैध हथियार फैक्टरी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने मेरठ में कथित तौर पर एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर मौके से 32 बोर की दो तैयार पिस्तौल और अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल की जा रही मशीनों और औजारों को जब्त किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
DEC 16, 2023 16:00 IST

Rajasthan News: दो वाहनों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
DEC 16, 2023 15:29 IST

Delhi News: त्रिलोकपुरी में चाकू गोद कर एक व्यक्ति की हत्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार को 20 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
DEC 16, 2023 14:34 IST

Ranchi News: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड के रांची जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 35 वर्षीय एक आदिवासी गायक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
DEC 16, 2023 14:22 IST

Sultanpur News: बारात में नाचने को लेकर हुई लड़ाई, चाकू लगने से एक युवक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बारात में नाचने के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्षों में हुई लड़ाई के बीच एक व्यक्ति ने एक किशोर को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
DEC 16, 2023 13:59 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 2 संदिग्ध छात्रों पर यूपी ATS ने रखा 25-25 हजार का इनाम

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो छात्रों पर यूपी एटीएम ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले भी एटीएस ने AMU से जुड़े सात संदिग्ध को गिरफ्तार किया था।
DEC 16, 2023 13:08 IST

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले में एसआईटी का किया गठन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को सीएमओ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, "युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में पेपर लीक न हो। आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।''
DEC 16, 2023 12:35 IST

Delhi News: दिल्ली में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम तापमान पहुंची 5.5 डिग्री

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी।
DEC 16, 2023 12:33 IST

Jaipur News: चलती बस में म्यूजिक बजाकर कर 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप

जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती के साथ चालक और कंडक्टर ने मिलकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया हैं। जानकारी के अनुसार युवती कानपुर से जयपुर जा रही थी।
DEC 16, 2023 12:32 IST

यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ग्राम जगनपुर अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर उतार-चढ़ाव के लिए इंटरचेंज के कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना कर नारियल तोड़कर कर किया। इस कार्य में लगभग 18 महीने का ससमय लगेगा।
DEC 16, 2023 12:25 IST

Lucknow Today News: अखिलेश का कांग्रेस को सीट बंटवारे पर ऑफर, गठबंधन को हैसियत के हिसाब से देंगे हिस्सा

यूपी में अखिलेश यादव ने गठबंधन को सीट बंटवारे का ऑफर दिया है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस को यूपी में हैसियत के हिसाब से सीट देंगे। शर्त रखी कि जहां भी कांग्रेस का बड़ा चेहरा होगा या क्षेत्रीय समीकरण उनके पक्ष में होगा। उसी को टिकट दिया जाएगा।
DEC 16, 2023 11:18 IST

Noida Big News: जेवर हवाई अड्डा का रनवे तैयार, फरवरी से भरिये उड़ान

यूपी के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साल 2024 से हवाई जहाज उड़ सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है।
DEC 16, 2023 09:43 IST

Nagpur Breaking News: नागपुर में कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत, शादी में गए थे 8 लोग

महाराष्ट्र के नागपुर में शादी से वापस आ रही एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर मौत। इतना ही नहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।