LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 07 अक्टूबर 2023 LIVE: राजस्थान में सड़क हादसा, चार की मौत, राजस्थान में बिहार की तर्ज पर होगी जातिगत जनगणना
शहरों के ताज़ा समाचार, 07 अक्टूबर 2023 LIVE: राजस्थान में सड़क हादसा, चार की मौत, राजस्थान में बिहार की तर्ज पर होगी जातिगत जनगणना
OCT 07, 2023 17:48 IST
राजस्थान में होगी जातिगत जनगणना
सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान में भी बिहार पैटर्न पर जातिगत योजना जनगणना करवाई जाएगी। सीएम ने कहा हम बिहार मॉडल पर जातिगत जनगणना चाहते हैं ताकि, सभी को अपना हक मिले।
OCT 07, 2023 17:44 IST
योगी सरकार की 'शक्ति दीदी'
यूपी में 2 महिला पुलिस कर्मी (शक्ति दीदी) की टीम शहरों और गांव में जगह-जगह जाकर महिलाओं को योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी। इसके अलावा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगी।
OCT 07, 2023 17:00 IST
32 फीट से दूर होंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में 32 फीट की दूरी से रामलला के दर्शन होंगे। वहीं, गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 16 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। फिलहाल, राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो चुका है।
OCT 07, 2023 18:37 IST
मध्य प्रदेश में गिरा निर्माणाधीन पुल
एमपी के जबलपुर में निर्माणधीन ब्रिज से मलबा गिरने पर हादसा हो गया। उसके नीचे में दबने से एक मजदूर की मौत और 6 घायल हैं।
OCT 07, 2023 14:55 IST
राजस्थान में हादसे में चार की मौत
जैसलमेर के पास डंपर और जीप में हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जीप में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकलवाया गया
OCT 07, 2023 14:53 IST
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
UP के संतकबीर नगर में तीन तलाक पर राजी न होने के कारण अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर डाली। उसके बाद मां को बचाने बेटे पर भी शख्स ने हमला कर दिया।
OCT 07, 2023 14:10 IST
चार दिन की रिमांड पर मोनू मानेसर
मोनू मानेसर को राजस्थान की अजमेर जेल से गुरुग्राम की पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उसको 4 दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस से वीडियो कॉल पर हुई उसकी बातचीत को लेकर पुलिस मोनू मानेसर से पूछताछ कर राज उगलवाएगी।
OCT 07, 2023 13:19 IST
राजस्थान पहुंचे बागेश्वर बाबा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री राजस्थान के अलवा पहुंचे हैं। हनुमंत कथा और दिव्य दरबार लगा रहे बागेश्वर बाबा ने शादी क सवाल पर कहा कि, शेरवानी तैयार रखिये, जल्दी ही शादी करूंगा।
OCT 07, 2023 11:30 IST
रोहतक से खाटू श्याम के लिए ट्रेन
रोहतक से खाटू श्याम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हुई है। बता दें कि, रोहतक-रींगस ट्रेन को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
OCT 07, 2023 11:27 IST
कानपुर देहात में डबल मर्डर
देवरिया के बाद कानपुर देहात में दो सगे भाइयों हो गई है। सभी घायलों का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल मेंहो रहा है। बताया गया है कि मर्डर 100 गज जमीन को लेकर हुआ है।
OCT 07, 2023 11:24 IST
हिसार में 'हरियाणा कृषि विकास मेला'
हिसार में 8 से 10 अक्टूबर तक 'हरियाणा कृषि विकास मेला' के आयोजन की बात कही जा रही है। कहा गया है कि इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे।
OCT 07, 2023 11:22 IST
राजस्थान में भी जातिगत जनगणना
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि, बिहार की तरह राजस्थान में भी जातिगत जनगणना कराई जाएगी। कहा कि, 'कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने इसकी व्यवस्था बनाई थी अब उसी आधार पर हम आगे बढ़ेंगे।'
OCT 07, 2023 09:06 IST
राजस्थान के मदरसों में भर्ती
राजस्थान के मदरसों में 6843 पदों पर भर्ती निकली है। राज्य के मदरसों में शिक्षा और कम्प्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर भर्ती की घोषण कर दी गई है।
OCT 07, 2023 08:26 IST
बिहार में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कुछ हिस्सों में आज छिटपुट बारिश की संभावना है। जानकारों की मानें तो आठ से 10 अक्टूबर के बीच मानसून लौट सकता है, इस वजह से ठंड के आगमन में देरी हो सकती है।
OCT 07, 2023 07:17 IST
बांकेबिहारी कॉरिडोर की मांग
आगरा के व्यापारी ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। कहा है कि, बांकेबिहारी कॉरिडोर बनाएं, भक्त मिलकर 510 करोड़ रुपये दे देंगे।
OCT 07, 2023 06:48 IST
ग्वालियर को बड़ी सौगात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर को आठ हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है।
OCT 07, 2023 06:48 IST
जयपुर में आज हॉस्पिटल बंद
जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना का डॉक्टरों ने विरोध जताया और आज जयपुर में सभी प्राइवेट डॉक्टर्स ने अपने हॉस्पिटल और क्लीनिक में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
OCT 07, 2023 06:48 IST
पटना AIIMS में पिटाई का मामला
पटना के AIIMS में तीमारदारों की पिटाई का मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है।
OCT 07, 2023 06:48 IST
उत्तराखंड दौरे पर CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यहां पर वे मध्य परिषद की बैठक में शामिल होंगे।
OCT 07, 2023 06:48 IST
सीएम योगी का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांगेय डॉल्फिन को उत्तर प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा दिया। उन्होंने कहा है कि, तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए।
