
शहरों के समाचार, 05 फरवरी 2024 Highlight: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल में 45 आईपीएस का तबादला, यूपी सरकार ने पेश किया 7,36,437 करोड़ रुपये का बजट
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 05 फरवरी 2024 LIVE: यूपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट में प्रदेश के लिए 7,36,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश का बजट पेश कर रहे हैं, ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद के कारण 24 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। उत्तर प्रदेश सरकार आज सुबह 10 बजे पेश कर सकती है यूपी बजट 2024-25, उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट में यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है, दिल्ली में बारिश के बाद एक्यूआई पहुंचा 274 के पार। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :