LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 02 नवंबर 2023 LIVE: IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी, हजारों स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, 62 करोड़ भक्तों तक पहुंचेगा भगवान राम का प्रसाद
शहरों के ताज़ा समाचार, 02 नवंबर 2023 LIVE: IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी, हजारों स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, 62 करोड़ भक्तों तक पहुंचेगा भगवान राम का प्रसाद
NOV 02, 2023 13:53 IST
IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी, सड़क पर उतरे हजारों स्टूडेंट्स
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी डिपार्टमेंट में एक छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात परिसर में अपने दोस्त के साथ घूम रही आईआईटी के छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने मारपीट की और छेड़खानी करके उसका वीडियो बना लिया।
NOV 02, 2023 13:23 IST
62 करोड़ भक्तों तक पहुंचेगा रामलला का प्रसाद
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उससे पहले उनका प्रसाद उन 62 करोड़ रामभक्तों तक पहुंचाने की तैयारी है, जिन्होंने राम मंदिर के लिए किसी न किसी प्रकार से अपना सहयोग दिया था।
NOV 02, 2023 13:20 IST
दमघोंटू की ओर बढ़ रही दिल्ली की हवा
दिल्ली में वायु दमघोंटू हो चली है। गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में (AQI)343 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं, नोएडा का AQI 397 है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।
NOV 02, 2023 13:18 IST
अपर्णा ने चाचा शिवपाल से लिया आशीर्वाद
बीजेपी नेता और दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने करवा चौथ पर कुछ तस्वीरें अपने 'एक्स' पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अपर्णा यादव के साथ सपा नेता शिवपाल यादव और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अपर्णा यादव उनका पैर छूते हुए दिख रही हैं।
NOV 02, 2023 10:42 IST
पंजाब में पराली जलाने के एक दिन में आए 1921 मामले
पंजाब में रिकॉर्ड पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। राज्य में इस साल के सबसे सर्वाधिक 1921 केस बुधवार को दर्ज किए गए हैं। ऐसे में कई शहरों का प्रदूषण लेवल हाई होता जा रहा है।
NOV 02, 2023 09:14 IST
केजरीवाल का ED को जवाब
दिल्ली में शराब नीति मामले में CM केजरीवाल ने ED को जवाब देते हुए कहा उन्हें ग़ैर क़ानूनी और राजनीति से प्रेरित नोटिस थमाई गई है। ईडी ने बीजेपी के इशारे पर नोटिस भेजी है ताकि, मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाऊं। उन्होंने ED से तुरंत इसे वापस लेने को कहा है।
NOV 02, 2023 08:41 IST
सुनाम में केंटर-कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत
पंजाब के सुनाम मेहला रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 2 बड़े केंटरो की चपेट में मारुति कार के आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
NOV 02, 2023 08:07 IST
आचार समिति के सामने पेश होगीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की आचार समिति के सामने पेश होंगी। उसने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में पूछताछ होनी है। महुआ की पेशी से पहले बुधवार को गृह, विदेश और आईटी मंत्रालय ने कमेटी को अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।
NOV 02, 2023 08:07 IST
गांधी मैदान पर CM नीतीश का कार्यक्रम
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। आज गांधी मैदान के आसपास चौकसी बरती जा रही है। यहां आज सरकार मेवा इवेंट कर रही है। साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
NOV 02, 2023 06:28 IST
पटना में व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या
बिहार के पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में सीमेंट व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। चुनावी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक खुद एक हत्या के मामले गवाह था।
NOV 02, 2023 05:55 IST
करवा चौथ पर उपहार न मिलने पर महिला ने काटी हाथ की नस
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौतम नगर में करवा चौथ पर पति के उपहार न देने पर तैस में आई महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। महिला सनी की शादी मुल्तान नगर टीपी नगर थाना क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व हुई थी।
NOV 02, 2023 05:51 IST
छपरा नाव हादसे में अबतक 3 लोगों के शव बरामद
बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर मटियार घाट के पास सरयू नदी में 18 लोगों से भरी नाव डूब गई। नाव छोटी थी, जिसमें 18 लोग सवार थे।
NOV 02, 2023 05:48 IST
तीन दिन मुख्य द्वार से विश्वनाथ मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश
काशी में गुरुवार से 3 तीन का संत समागम होने जा रहा है। ऐसे में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के वास्ते पहुंचने वाले लोगों को मंदिर के मुख्य द्वार प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन दिनों भक्त नंदू फेरिया गंली से होकर मंदिर में प्रवेश लेंगे।
NOV 02, 2023 05:41 IST
नवंबर ठंड कम पर कोहरा ज्यादा
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में फिलहाल नवंबर माह में कम ठंड पड़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि, वातावरण कोहरे की चादर तैरती नजर आएंगी।
NOV 02, 2023 05:37 IST
KGMU में MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी
राजधानी लखनऊ के KGMU में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा लगी, जिसके बाद गंभीर हालत में छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। छात्रा का नाम शिल्पा चौधरी है।
NOV 02, 2023 05:37 IST
डीग में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ईदगाह की जमीन पर कड़बी रखने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पहले जमकर लाठियां चलीं। फिर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
NOV 02, 2023 05:36 IST
छलनी से चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
पूरे देश में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ की कथा सुनी। फिर छलनी से चांद का दीदार कर व्रत खोला और करवा माता से पति के दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।
NOV 02, 2023 05:36 IST
UP में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज हो गई है। दीपावली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मऊ के घोसी से चुनाव हारे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सहित कुछ अन्य चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
NOV 02, 2023 05:36 IST
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का लेवल हाई पर बरकरार
दिल्ली-एमसीआर के अधिकतर इलाकों में वायु की गुणवत्ता अति दयनीय स्थित में है। करवा चौथ में व्यापक तौर पर फोड़े गए पटाखों से आसमान में काले धुएं की चादर रात में छाई रही है।
