LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 01 नवंबर 2023 LIVE: बरेली में बायोगैस प्लांट से लीक हुई गैस से एक की मौत, चार की हालत गंभीर, पटना में 2 पक्षों में गोलीबारी में 1 की मौत
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 01 नवंबर 2023 LIVE: आज देशभर में बड़ी धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इसके बीच दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का लेवल हाई है तो वहीं मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने एक व्यापारी के पास से 44 लाख का सोना बरामद किया है। इसके अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार हैं-
NOV 01, 2023 12:46 IST
बरेली में बायोगैस प्लांट से लीक गैस में एक की मौत
बरेली के बायोगैस प्लांट में बुधवार की दोपहर गैस लीक होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है।
NOV 01, 2023 12:20 IST
अपहरणकांड में अमरमणि त्रिपाठी की कोर्ट में पेशी आज
यूपी के बस्ती में एमपी-एमएलए अदालत ने बिजनेसमैन धर्मराज के बेटे के अपहरणकांड में अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 22 साल पुराने केस में पूर्व मंत्री को फिर से जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।
NOV 01, 2023 11:32 IST
आगरा में स्वचालित सीढ़ियों पर फंसे यात्रियों के बैग से मची भगदड़
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 5 में स्वचालित सीढ़ियों पर दो यात्रियों के बैग फंस गए। इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। चीख पुकार के बीच कई यात्री सीढ़ियों से गिर गए।
NOV 01, 2023 10:31 IST
पटना में 2 पक्षों में गोलीबारी में 1 की मौत
बिहार के पटना में 5 घंटे के भीतर 2 गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां 2 गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 2 लोग हुए घायल हैं। इसके अलावा एक पंचायत समिति सदस्य को भी गोलियों से छलनी कर दिया गया।
NOV 01, 2023 09:48 IST
अयोध्या में दीपोत्सव पर होगा लाइट एंड साउंड शो
अयोध्या में 11 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण राम की पैड़ी का लाइट एंड साउंड शो रहेगा, जिसमें 200 फुट लंबा एलईडी स्क्रीन लग रहा है। यह कार्यक्रम भी गीनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाएगा।
NOV 01, 2023 09:19 IST
103 साल में AMU में पहली बार महिला कुलपति!
अलीगढ़ मुस्लिन यूनीवर्सिटी के 103 साल के गौरवशाली इतिहास में पहली बार महिला कुलपति की सौगात मिल सकती है। कुलपति पद के लिए तैयार पैनल में प्रोफेसर नईमा खातून का नाम शामिल है। हालांकि इस प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था की पहली चांसलर बेगम सुल्तान ने इस पद को सुशोभित किया था।
NOV 01, 2023 08:23 IST
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से चलेंगी 12 पूजा स्पेशल ट्रेन
बिहार के मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से करीब 12 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इससे दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान साउथ, दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
NOV 01, 2023 06:59 IST
MP चुनाव के लिए जेल में बंद आजम खान स्टार प्रचारक
समाजवादी पार्टी ने सीतापुर जेल में बंद आजम खां समेत कई नेताओं को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है। प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई है।
NOV 01, 2023 05:51 IST
महोबा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
यूपी के महोबा में मंगलवार की देर रात पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दारोगा सहित दो सिपाही घायल हुए हैं। बदमाशों ने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग की है।
NOV 01, 2023 05:47 IST
प्रयागराज पर सुहेलदेव सुपर फास्ट एक्सप्रेस हुई बेपटरी
प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात गाजीपुर से दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस पहले पटरी से उतर गई। ट्रेन के इंजन सहित 2 डिब्बे उतर गए। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
NOV 01, 2023 05:44 IST
बारामूला में आतंकियों ने हेड कांस्टबेल को मारी गोली
कश्मीर घाटी में आतंकियों ने लगातार तीसरे दिन हमला करते हुए बारामुला में एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। पूरे इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
NOV 01, 2023 05:44 IST
सोन में बालू खनन घाटों पर चलीं गोलियां, 6 पोकलेन को लगाई आग
बिहार के पटना स्थित बिहटा में बालू के अवैध खनन को लेकर दो बालू माफियां के बीच जमकर गोलियां चलीं। बदमाशों ने नदी से बालू निकालने वाले करीब 6 पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।
NOV 01, 2023 05:43 IST
इटारसी स्टेशन पर GRP ने पकड़ा 44 लाख का सोना
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये का सोना जब्त किया है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
NOV 01, 2023 05:43 IST
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का लेवल हाई
राजधानी दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह से ही आसमान में धुंध सी छाई है। इस साल का मंगलवार का दिन सबसे प्रदूषित रहा था।
NOV 01, 2023 05:43 IST
आज देशभर में मनाया जा रहा है करवा चौथ का त्योहार
आज देशभर में बड़ी धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। देर शाम चांद को अर्घ देकर अपना व्रत खोलेंगी।
