LIVE

आज शहरों के समाचार, 01 फरवरी 2024 Highlight: उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को मिलेगा यूसीसी का मसौदा, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

Pooja KumariUpdated Feb 1, 2024, 17:42 IST
Follow on Google News
आज शहरों के समाचार, 01 फरवरी 2024 Highlight:  उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को मिलेगा यूसीसी का मसौदा, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

आज शहरों के समाचार, 01 फरवरी 2024 Highlight: उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को मिलेगा यूसीसी का मसौदा, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Taaja Hindi Samachar) 01 फरवरी 2024 Highlight: उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को मिलेगा यूसीसी का मसौदा। भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित। 3 करोड़ महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का ऐलान। अंतरिम बजट को अखिलेश यादव ने बताया शर्मनाक। पीएम किसान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता। वित्त मंत्री ने कहा-तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे। इस साल आम बजट में बिहार को कई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है, गुजरात के कच्छ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, इटावा में शिवगंगा एक्सप्रेस भरथना स्टेशन से 5 किमी पहले लाल सिग्नल पार कर गई, महाराष्ट्र के नालासोपारा में धानिव बाग इलाके की एक पार्किंग में आग लग गई। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

FEB 01, 2024 17:40 IST

उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को मिलेगा यूसीसी का मसौदा

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति शुक्रवार को अपना दस्तावेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप देगी। यूसीसी पर विधेयक पारित कराने के लिए पांच फरवरी से उत्तराखंड राज्य विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश करने से पहले मसौदे पर राज्य मंत्रिमंडल में चर्चा भी की जाएगी ।
FEB 01, 2024 17:39 IST

झारखंड के मुख्यंमत्री के प्रधान सचिव चौबे ने पदभार छोड़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार छोड़ दिया है।
FEB 01, 2024 17:24 IST

सतना में एक मकान का छज्जा टूटकर गिरा, दो की मौत

ध्य प्रदेश के सतना में बृहस्पतिवार को एक मकान का छज्जा गिर जाने से एक महिला और उसकी छह वर्षीय पोती की मौत हो गयी।
FEB 01, 2024 16:51 IST

ED ने हेमंत सोरेन की मांगी 10 दिन की रिमांड

ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 10 दिन का रिमांड मांगा है। वकीलों ने बताया कि विशेष पीएमएलए अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है।
FEB 01, 2024 16:46 IST

मुजफ्फरनगर में बारात में नाचने को लेकर विवाद में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुये विवाद में कथित तौर पर गोलीबारी हुई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
FEB 01, 2024 16:44 IST

भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात भारी बारिश होने से बृहस्पतिवार को शहर के कई हिस्सों में यातायात अवरूद्ध हो गया और लोगों को असुविधा हुई। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अंतर-राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) के निकास द्वार के समीप जलभराव होने के कारण हनुमान मंदिर से आईएसबीटी तक रिंगरोड पर यातायात प्रभावित है।
FEB 01, 2024 16:31 IST

8 नई फ्लाइट का सीएम योगी ने शुभारंभ किया, अयोध्या के लिए देश के 8 शहरों से फ्लाइट सेवा

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सीएम योगी ने 8 नई फ्लाइट का शुभारंभ किया है। अयोध्या के लिए देश के 8 शहरों से फ्लाइट सेवा शुरू की गई है।
FEB 01, 2024 13:57 IST

Lakhpati Didi scheme: 3 करोड़ महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ का ऐलान किया है।
FEB 01, 2024 12:49 IST

Interim Budget 2024: भाजपा सरकार का जनविरोधी बजट-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।
FEB 01, 2024 12:49 IST

Interim Budget 2024: अंतरिम बजट को अखिलेश यादव ने बताया शर्मनाक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने, अपने 'एक्स' पर लिखा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।
FEB 01, 2024 12:11 IST

पीएम किसान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम किसान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
FEB 01, 2024 12:09 IST

वित्त मंत्री ने दूध, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की योजना की घोषणा की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को देश में दूध और दुग्ध (डेयरी) उत्पादन बढ़ाने की योजना की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक है, लेकिन उत्पादकता कम है। भारत का दूध उत्पादन 2022-23 में चार प्रतिशत बढ़कर 23.05 करोड़ टन हो गया।
FEB 01, 2024 12:08 IST

दिल्ली में बारिश ने ठंड बढ़ाई, हवा की गुणवत्ता भी सुधरी

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है और वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े बजे तक, पिछले 24 घंटे की अवधि में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।
FEB 01, 2024 11:49 IST

40 हजार वंदे भारत के डिब्बे बदले जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 40 हजार वंदे भारत के डिब्बे बदले जाएंगे। यात्रियों को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
FEB 01, 2024 11:46 IST

वित्त मंत्री ने कहा-तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, जिनमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।
FEB 01, 2024 11:39 IST

बिहार को आम बजट में मिल सकती है कई ट्रेनों की सौगात

इस साल आम बजट में बिहार को कई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समेत कई अहम ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। भागलपुर स्टेशन का कायाकल्प बदलने की भी तैयारी चल रही है। इसके साथ ही कई अन्य परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के साथ ही फंड जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
FEB 01, 2024 10:10 IST

गुजरात के कच्छ में आज सुबह आया भूकंप

गुजरात के कच्छ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार को 8 बजकर 6 मिनट पर कच्छ में भूंकप आया। जिसकी तीव्रता 4.1 रही और इसकी गहराई 15 किमी रही।
FEB 01, 2024 10:04 IST

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का गिरफ्तारी से पहले बयान

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपनी गिरफ्तारी से पहले कहा कि "संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी, लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि "पूरे दिन की पूछताछ के बाद, उन्होंने मुझे मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया। जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है। अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों, आदिवासियों, दलितों और निर्दोषों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी है।"
FEB 01, 2024 09:56 IST

उधमपुर के बसंतगढ़ घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

FEB 01, 2024 08:56 IST

इटावा में लाल सिग्नल पार कर गई शिवगंगा एक्सप्रेस

दिल्ली हावड़ा मार्ग पर इटावा में एक बड़ा ट्रेन हादास टल गया। जहां शिवगंगा एक्सप्रेस भरथना स्टेशन से 5 किमी पहले लाल सिग्नल पार कर गई। ट्रेन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी और सिग्नल से करीब 2 किमी आगे जाकर रुकी। इस घटना की जांच की जा रही है।