LIVE

शहरों के समाचार, 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की

Pooja KumariUpdated Dec 14, 2023, 12:49 IST

शहरों के समाचार, 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की
शहरों के समाचार, 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की

शहर के समाचार (Aaj Ki Hindi Samachar) 01 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अवैध मदरसों-मस्जिदों की भरमार है। त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की। फतेहाबाद में प्रिंसिपल के कमरे में चाकू चले। अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार की योजना के तहत 14 से 22 जनवरी तक प्रतिष्ठित मंदिरों में अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। देहरादून में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव आज से शुरू होगा। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

DEC 01, 2023 19:58 IST

यूपी विधान मंडल में 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया।
DEC 01, 2023 19:04 IST

बिहार में अवैध मदरसों-मस्जिदों की भरमार- गिरिराज

बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की भरमार है जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
DEC 01, 2023 18:56 IST

त्रिपुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दिव्यांग बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी अधिकारी (ओसी) देबाशीष दास ने बताया कि मृतकों की पहचान चिंताहरण पॉल (70), प्रतिभा पॉल (60) और माणिका पॉल (20) के रूप में हुई है।
DEC 01, 2023 18:53 IST

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसने वाले 8 मजदूरों की योगी से मुलाकात

उत्तरकाशी टनल से निकलकर यूपी के 8 मजदूरों से मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने मुलाकात की। इस दौरान मजदूरों ने सीएम को 17 दिनों की टनल के अंदर से बाहर आने तक की कहानी सुनाई।
DEC 01, 2023 18:28 IST

सपा MLA इरफान की राइफल-पिस्टल का लाइसेंस निरस्त

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के नाम दर्ज राइफल और पिस्टल के लाइसेंस का निरस्त कर दिया गया है। कानपुर डीएम कोर्ट में सुनवाई के बाद लाइसेंस निरस्त करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल, विधायक महाराजगंज जेल में बंद हैं।
DEC 01, 2023 17:45 IST

CBSE बोर्ड एग्जाम का ग्रेडिंग सिस्टम बदला

सीबीएससी अब 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में परसेंटेज यानी एग्रीगेट मार्क्स जारी नहीं करेगा। इसके अलावा अगले साल से रिजल्ट के साथ डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन) और डिस्टिंक्शन भी जारी नहीं किया जाएगा।
DEC 01, 2023 17:44 IST

फतेहाबाद में प्रिंसिपल के कमरे में चला चाकू

हरियाणा के फतेहाबाद के एक सरकारी स्कूल में हथियार बंद युवकों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। रॉड, तलवारें, चाकू आदि लेकर आए युवकों ने प्रिंसिपल के कमरे में घुसकर हमला किया। सरकारी स्कूल के सभी स्टाफ द्वारा लिखित में पुलिस को शिकायत दी गई है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवकों की गुंडागर्दी सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
DEC 01, 2023 14:33 IST

यूपी में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव है।
DEC 01, 2023 13:01 IST

50 मीटर लंबा मोबाइल टावर हुआ चोरी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव में 10 टन से अधिक वजन वाला 50 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया।
DEC 01, 2023 12:28 IST

अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार की योजना

योगी सरकार के प्लान के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।
DEC 01, 2023 11:14 IST

देहरादून में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव आज से शुरू

देहरादून सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत हो गई है। स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
DEC 01, 2023 10:38 IST

गुरुग्राम अस्पताल में बिना बताए मॉक ड्रिल पड़ी भारी, भरना पड़ा 2 लाख का जुर्माना

गुरुग्राम के क्लाउड नाइन अस्पताल में डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला परिवार के साथ पहुंची। अस्पताल ने बच्चे के अपहरण की घोषणा की। हालांकि इसे बाद ये बताया गया कि ये मॉक ड्रिल थी। इस घटना के बाद अस्पताल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना और महिला का बिल देने के आदेश दिए गए।
DEC 01, 2023 10:25 IST

दिल्ली बस स्टॉप पर लगेगा रूट मैप

दिल्ली में बस सफर करना आसान हो जाएगा। दिल्ली के बस स्टॉप पर भी मेट्रो स्टेशन के जैसे रूट मैप लगेंगे।
DEC 01, 2023 10:07 IST

यूपी में कोहरे के कारण 24 ट्रेनें निरस्त

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते 24 ट्रेनों को फरवरी तक निरस्त किया गया है, जिनमें हमसफर और डबलडेकर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।
DEC 01, 2023 09:23 IST

नोएडा में पहली डिजिटल अरेस्ट ठगी

नोएडा में साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की ठगी की है। यह शहर की पहली डिजिटल अरेस्ट ठगी है, जिसमें आरोपियों ने आईटी इंजीनियर युवती को फ्रॉड का शिकार बनाया है।
DEC 01, 2023 08:23 IST

आज विधानसभा घेरने की तैयारी में यूपी के शिक्षक

उत्तर प्रदेश के शिक्षक आज विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में है, इन शिक्षकों में एड-हॉक सेवा समाप्त करने को लेकर आक्रोश है, इसी मामले में उन्होंने धरना करने की घोषणा की है।
DEC 01, 2023 08:20 IST

यूपी में बिजली दरों में 25 फीसदी वृद्धि के आसार

उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ सकते है। यूपी की बिजली कंपनियों नें नियामक आयोग में एआरआर दाखिल किया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो बिजली की दरों में 25 फीसदी का इजाफा होगा।
DEC 01, 2023 07:24 IST

बॉटेनिकल गार्डन से एक्वा लाइन तक चलेगी मेट्रो

अब नोएडा से दिल्ली-एनसीआर जाना आसान होगा। दरअसल बॉटेनिकल गार्डन से एक्वा लाइन के सेक्टर 142 को जोड़ा जाएगा, इसके लिए 11.56 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पांच साल में बनकर तैयार होगा।
DEC 01, 2023 05:51 IST

यूपी रोडवेज: संविदा ड्राइवर-कंडक्टरों का बढ़ा वेतन लागू

यूपी रोडवेज के संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों के वेतन में वृद्धि की गई है। इससे राज्सभर में 32 हजार संविदा ड्राइवर-कंडक्टरों को लाभ होगा। नई दरें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। इससे उन्हें 750 रुपये से 3000 रुपये प्रतिमाह का लाभ होगा।
DEC 01, 2023 05:51 IST

दिल्ली में आज से शुरू आप पार्टी का हस्ताक्षर अभियान

दिल्ली में आज से आम आदमी पार्टी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी। जिसमें जनता से राय ली जाएगी कि क्या अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। यह अभियान 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा जिसमें नेता घर-घर जाकर लोगों से सवाल पूछेंगे।