LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 23 जून 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, बिहार में एक निर्माणाधीन पुल गिरा

Varsha KushwahaUpdated Jun 23, 2024, 20:53 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 23 जून 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, बिहार में एक निर्माणाधीन पुल गिरा

शहरों के मुख्य समाचार, 23 जून 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, बिहार में एक निर्माणाधीन पुल गिरा

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 23 जून 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की छत गिरने से 9 बच्चे घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पहलगाम व अन्य क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के करीब 34 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 23, 2024 19:59 IST

दिल्ली में स्टॉप लाइन उल्लंघन के मामलों में 32 फीसदी की बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यातायात सिग्नल पर ‘स्टॉप लाइन’ (रेड लाइट होने पर वाहनों को थोड़ा पहले रोकने के लिए बनी रेखा) के उल्लंघन के मामलों में इस साल 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
JUN 23, 2024 19:44 IST

बिहार के नवादा में UGC-NET पेपर लीक की जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला

बिहार के नवादा में यूजीसी पेपर लीक की जांच करने वाली टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
JUN 23, 2024 18:45 IST

कोच्चि हवाई अड्डे पर 19 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

केरल में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो तंजानियाई यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गयी है।
JUN 23, 2024 18:04 IST

फरीदाबाद में 10 महीने बाद घर में मिला लड़की का कंकाल

फरीदाबाद में पुलिस ने 10 महीने के बाद एक घर से लड़की का कंकाल बरामद किया है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या करने के बाद उसकी लाश को घर में दफना दिया गया था। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
JUN 23, 2024 17:29 IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने ट्रक को आईईडी से उड़ा दिया। इस हमले में कोबरा के दो जवान शहीद हो गए।
JUN 23, 2024 17:07 IST

छत्तीसगढ़ में सुकमा के जंगल से जाली नोट और उपकरण जब्त

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भारी मात्रा में जाली नोट और इन्हें छापने के लिए नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किये गए उपकरण बरामद किये हैं। राज्य में नक्सलियों द्वारा छापे गए जाली नोट पहली बार भारी मात्रा में बरामद किये गए हैं। पुलिस के अनुसार, बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में साप्ताहिक हाट में नक्सली लंबे समय से कथित तौर पर जाली नोटों का इस्तेमाल कर आदिवासियों से ठगी कर रहे थे। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी. चव्हाण का दावा है कि नक्सली भारतीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले के कोरजगुडा गांव के समीप एक जंगल में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों के संयुक्त दल के तलाश अभियान के दौरान जाली नोट जब्त की गई।
JUN 23, 2024 16:27 IST

यूपी में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 35 करोड़ पौधों को रोपने और उनके संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया है। बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की पहल पर सब मिलकर कार्य करेंगे। इसमें कहा गया कि सरकार ने सबके साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को नौ फीसदी से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है। इसके लिए प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सभी विभागों व मंडलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारण किया गया है।
JUN 23, 2024 15:30 IST

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर में चिमन बाग चौक पर रविवार तड़के भाजपा की युवा शाखा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू कल्याणे के रूप में हुई है। वह भाजपा की युवा शाखा का इंदौर जिला इकाई का नेता था। कल्याणे अपने साथियों के साथ रविवार शाम शहर में आयोजित होने वाली 'भगवा रैली' के लिए जगह-जगह बैनर लगवा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, "मोनू और उसके कुछ दोस्त रविवार अल सुबह पोस्टर और बैनर लगवा रहे थे। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"
JUN 23, 2024 14:47 IST

बिहार में एक निर्माणाधीन पुल गिरा

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन छोटा पुल ढह गया, जो राज्य में एक सप्ताह से भी कम समय में तीसरी ऐसी घटना है। उन्होंने बताया कि यह घटना मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड में हुई, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि अमवा गांव को प्रखंड के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए राज्य के ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) द्वारा नहर पर 16 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा था। इसे 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था।
JUN 23, 2024 13:54 IST

पुणे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते दोपहिया वाहन पर सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसने बताया कि अंबेगांव तालुका में मौजे एकलहारे गांव के पास पुणे-नासिक मार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह दुर्घटना हुई। कार चालक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
JUN 23, 2024 12:42 IST

मणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, सुरक्षा बलों को भेजा गया

मणिपुर में दो संघर्षरत समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी कांगपोकपी जिले में पर्वतीय क्षेत्रों से इंफाल पूर्व जिले के थामनापोकपी और लामलाई इलाकों की ओर गोलियां चलानी शुरू कीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी गोलीबारी की। इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक घंटे बाद गोलीबारी थम गयी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
JUN 23, 2024 11:57 IST

ओडिशा में ट्रक से टक्कर के बाद एम्बुलेंस में लगी आग

ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक एम्बुलेंस में आग लग गयी, जिससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब एम्बुलेंस एक मरीज को बस्ता से बालासोर जिला अस्पताल ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की रुपसा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मुर्कीमुंडी छक के समीप पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद एम्बुलेंस में आग लग गयी। पुलिस ने बताया कि मरीज और घायलों को बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JUN 23, 2024 10:53 IST

हमीरपुर में महिला और दो बच्चों ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत

हमीरपुर जिले में मायके आई एक बहन ने अपने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला और उसके छोटे बच्चे की मौत हो गई। बड़े बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग नोएडा में रहकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थी। पिछले सप्ताह मायके आने के बाद उसका भाई से झगड़ा हो गया, जिसमें भाई ने घर से निकल जाने की बात कही। महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर मुस्करा आ गई और वहां जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
JUN 23, 2024 10:13 IST

Lucknow: सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुर्खजी की पुण्यतिथी पर पुष्पांजली अर्पित की

JUN 23, 2024 08:35 IST

दिल्ली पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत पखवाड़ा' के दौरान इंडिया गेट पर वॉकथॉन का आयोजन किया

JUN 23, 2024 08:01 IST

दिल्ली की गीता कॉलोनी में जारी पानी की किल्लत

JUN 23, 2024 07:05 IST

Ahmedabad: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई

JUN 23, 2024 07:12 IST

यूपी में बारिश का अलर्ट जारी

यूपी के कई हिस्सों में बीते दिनों से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गोरखपुर, कुशीनगर और गाजीपुर सहित करीब 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 23, 2024 05:27 IST

Pahalgam में अनंतनाग जिला प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा से पहले शुरू की तैयारी

JUN 23, 2024 05:26 IST

उज्जैन राज्यसभा सांसद उमेश नाथ ने बाबा महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना