LIVEशहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 मार्च 2024 Highlights: हजारीबाग में बालू से लदे वाहन ने 6 लड़कियों को रौंदा,बदायूं दोहरे हत्याकांड में आरोपी जावेद गिरफ्तार

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 मार्च 2024 Highlights: हजारीबाग में बालू से लदे वाहन ने 6 लड़कियों को रौंदा,बदायूं दोहरे हत्याकांड में आरोपी जावेद गिरफ्तार
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 21 मार्च 2024 Highlights: जयपुर में मकान में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले। दिल्ली के कबीर नगर दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने 2 की मौत। महाराष्ट्र में दो बार आया भूकंप। पंजाब के संगरूर जिले में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बदायूं में दो नाबालिग बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर उसकी मां ने कहा कि उसने जो गलत किया, उसका ‘‘सही परिणाम’’ उसे मिला। वहीं, यूपी में लोकसभा चुनाव 22024 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक दो लाख से अधिक लाइसेंसी असलहे जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट | Bihar Board 12th Result, Check Here
यहाँ इन वेबसाइट पर देखे बिहार बोर्ड १२ रिजल्ट
biharboard online.bihar.gov.in
bihar board.gov.in
biharbiardonline.bihar.gov.in
result.biharboardonline.com
केरल में अपनी बहू की हत्या कर ससुर ने लगाई फांसी
केरल के कोच्चि शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने बहु की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। ससुर सेबास्टियन के इस जघन्य अपराध के पीछे उसके बेटे सिनोज की 31 वर्षीय पत्नी शानू के साथ चल रहा झगड़ा बताया जा रहा है।
नोएडा एक्सटेंशन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग
नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
ठाणे में आठ 'पुलिसवालों' ने कूरियर कंपनी की कार से 5.4 करोड़ रुपये की चोरी की
हाराष्ट्र के ठाणे जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक कूरियर कंपनी का वाहन रोककर उसमें से 5.4 करोड़ रुपये नकद चुराने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ठाणे में गोदाम परिसर में आग लगने से कबाड़ के 40 गोदाम नष्ट
ठाणे में गुरुवार तड़के कबाड़ के कई गोदामों में आग लग गई। इसमें एक के बाद एक 40 गोदाम जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुए हैं।
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ता संवाद एवं होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा
बदायूं दोहरे हत्याकांड में साजिद का भाई जावेद गिरफ्तार
बदायूं दोहरे हत्याकांड में साजिद का भाई जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद की गिरफ्तारी पर पीडित पिता ने हत्यारे को फांसी देने की मांग के साथ अपने परिवार को सुरक्षा देने की सरकार से मांग की है।
संगरूर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या हुई आठ
पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। उन्होंने बताया कि चार लोग वर्तमान में संगरूर सिविल अस्पताल में और पांच अन्य पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।
Hazaribagh: बालू से लदे वाहन ने 6 लड़कियों को रौंदा
हजारीबाग में अवैध बालू से लदे वाहन की चपेट में 6 लड़कियां आ गई। घटना के बाद लड़कियां काफी समय तक घायल हालत में सड़क पर पड़ी रही। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Gonda: दो अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
यूपी के गोंडा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा बलरामपुर मार्ग पर देवतहा गांव के समीप हुआ, जिसमें उर्फ राजू (25) और यादवेंद्र तिवारी (28) की मौत हो गई है। वहीं दूसरा हादसा गोंडा-अयोध्या राजमार्ग के नजदीक स्थित चंदापुर गांव में हुआ,जिसमें विनोद कुमार (40) की मौत हो गई।
Bhopal: चोरी का समान देख पत्नी ने की पुलिस में शिकायत
भोपाल में एक पत्नी ने अपनी ही इंजीनियर पति के खिलाफ रेलवे पुलिस में चोरी की शिकायत कर दी। महिला ने बताया कि उसके पति ने रेलवे की यात्रा के दौरान तौलिया, चादर, कंबल और तकिया आदि चुराकर घर लाने के बारे में बताया। पत्नी की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला की शिकायत के बाद भी चोरी का मामला दर्ज नहीं हो सका है।
UP: फर्जी तरीके से रक्त दान करने वाली एंबुलेंस में 4 आरोपी गिरफ्तार
यूपी के पांडव पुलिस ने फर्जी तरीके से ब्लड डोनेशन करवाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस एंबुलेंस में हो रही ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया पर शक होने पर सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस की एक टीम को जांच करने के आदेश दिए। जांच प्रक्रिया में फर्जी ब्लड डोनेशन के बारे में पता लगा तो पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जयपुर में मकान में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
जयपुर में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले में पति-पत्नी और तीन बच्चों शामिल हैं।
ईडी ने अन्नाद्रमुक नेता विजय भास्कर के परिसरों पर छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग धन शोधन मामलों की जांच के सिलसिले में अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सी विजय भास्कर और चेन्नई के एक रियल इस्टेट समूह के परिसरों पर छापे मारे।
कैसे गिरी दिल्ली में इमारत, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई
दिल्ली के कबीर नगर दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत
पंजाब जहरीली शराब में पांच मौतें, पढ़ें कैसे हुई मौतें; फुल अपडेट
एक महीने तक बंद रहने के बाद, ज़ोजिला दर्रा परीक्षण के आधार पर फिर से खुल गया
रंगभरी एकादशी के अवसर पर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, 2 दिन बाद होगी बारिश
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में मौसम बदल सकता है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
अरुणाचल प्रदेश में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया