LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 20 जून 2024 Highlights: फर्रुखाबाद में सूखे कुएं के पास मिले दो सगे भाइयों के शव, पीलीभीत में बाघ ने सिंचाई कर रहे किसान को बनाया शिकार

Varsha KushwahaUpdated Jun 20, 2024, 20:42 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 20 जून 2024 Highlights: फर्रुखाबाद में सूखे कुएं के पास मिले दो सगे भाइयों के शव, पीलीभीत में बाघ ने सिंचाई कर रहे किसान को बनाया शिकार

शहरों के मुख्य समाचार, 20 जून 2024 Highlights: फर्रुखाबाद में सूखे कुएं के पास मिले दो सगे भाइयों के शव, पीलीभीत में बाघ ने सिंचाई कर रहे किसान को बनाया शिकार

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 20 जून 2024 Highlights: नोएडा में ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले निजी बैंक के कर्मचारी समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी के कानपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की लू लगने के कारण मौत हो गई। दिल्ली में देर रात चली तेज हवाओं से मौसम में बदलाव हुए और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तमिलनाडु में अवैध शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 20, 2024 20:34 IST

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में मिली जमान

दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है और उन्हें एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी।
JUN 20, 2024 20:06 IST

ग्रेटर नोएडा में चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक स्कूटी में आग लग गई। आग ने स्कूटी के बगल में रखे एक फूड स्टॉल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
JUN 20, 2024 19:43 IST

कोटा में कार की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत

राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 27 पर बस का इंतजार कर रही दो युवतियों की बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
JUN 20, 2024 19:38 IST

फर्रुखाबाद में सूखे कुएं के पास मिले दो सगे भाइयों के शव

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो भाईयों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए। बाद में हत्यारों ने दोनों शवों को बाहर निकाल कर छोड़कर भाग गए।
JUN 20, 2024 19:38 IST

बाघ ने सिंचाई कर रहे किसान को बनाया शिकार

पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद किसान का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार को दूसरे खेत में मिला।
JUN 20, 2024 16:06 IST

बलिया में युवती के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है ।
JUN 20, 2024 12:59 IST

Bareilly में घर का लेंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

बरेली के फरीदपुर इलाके में दो घरों के लेंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
JUN 20, 2024 11:34 IST

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी ‘चूहा'

थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे प्रकाश उर्फ ‘चूहा’ को गिरफ्तार किया है जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए प्रकाश के पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा एक बाइक बरामद की गई है।
JUN 20, 2024 11:21 IST

Lucknow: फैमिली आईड को लेकर यूपी सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

JUN 20, 2024 10:36 IST

UP में आज से शुरू होगी राज्य पक्षी सारस की गणना

उत्तर प्रदेश सरकार ने सारस के संरक्षण की पहल की थी। उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए गुरुवार से राज्य पक्षी सारस की गणना की जाएगी। बता दें कि सारसी की गणना साल में दो बार की जाती है। एक बार गर्मियों में और एक बार सर्दियों में। वर्ष 2023 की गणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 19,522 सारस थे।
JUN 20, 2024 09:43 IST

दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

JUN 20, 2024 08:26 IST

Ayodhya: सरयू जयंती पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई डुबकी

JUN 20, 2024 07:37 IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू

आईएमडी के अनुसार, आने वाले 2 घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली और आसपास के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।
JUN 20, 2024 06:40 IST

आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम में भारी बारिश

JUN 20, 2024 05:34 IST

दिल्ली में चली तेज हवाएं

JUN 20, 2024 05:34 IST

Tamil Nadu: अवैध शराब पीने से 25 लोगों की मौत

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई है। सरकार ने कहा कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक 'मेथनॉल' मौजूद था।
JUN 20, 2024 05:33 IST

UP: लू लगने से हेड कांस्टेबल की मौत

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे यूपी में भी लू के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। यूपी के कानपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की कथित तौर पर लू लगने से मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई, जिसकी अस्पताल ले जाने में देरी के कारण मौत हो गई।
JUN 20, 2024 05:33 IST

Haryana: अंतरजातीय विवाह को लेकर नाबालिग ने की बहन की हत्या

हरियाणा के कैथल में अंतर-जातीय विवाह को लेकर अपनी बहन की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक किशोर को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना पीड़िता कोमल रानी के ससुराल में हुई। महिला के ससुर ने बताया कि कोमल रानी और उनके बेटे अनिल कुमार की फरवरी में शादी हुई थी। इसके बाद से उन्हें उसके परिवार से धमकियां मिल रही हैं। आरोपी इस बात से नाराज था कि रानी ने अनुसूचित जाति समुदाय के एक लड़के से शादी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के घर गया और गोली चला दी, जिससे रानी की मौके पर ही मौत हो गई।
JUN 20, 2024 05:33 IST

Noida में ठगी के मामले में निजी बैंक के कर्मचारी समेत दो लोग गिरफ्तार

नोएडा में ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में शेयर बाजार मे ट्रेडिंग के नाम पर 48.5 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक निजी बैंक के कर्मचारी समेत दो लोगों को साइबर क्राइम थाने की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय ने बताया आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी ऋषभ मिश्रा और औरैया निवासी धीरज पोरवाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ऋषभ मिश्रा एक बैंक का कर्मचारी है जो फर्जी खाता खोलता था। वहीं, दूसरा आरोपी धीरज पोरवाल खुद को फर्जी फर्म का मालिक बताता था।