LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 फरवरी 2024 Highlights: 26 फरवरी से त्रिपुरा में इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव, बिहार के कई जिलों में कल बारिश का अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Feb 19, 2024, 17:23 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 फरवरी 2024 Highlights: 26 फरवरी से त्रिपुरा में इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव, बिहार के कई जिलों में कल बारिश का अलर्ट

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 फरवरी 2024 Highlights: 26 फरवरी से त्रिपुरा में इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव, बिहार के कई जिलों में कल बारिश का अलर्ट

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 19 फरवरी 2024 Highlights: त्रिपुरा में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव की शुरुआत 26 फरवरी से होने वाली है, मौसम विभाग ने कई जिलों में 20 और 21 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अलवर के बीहड़ में बीफ मंडी के खुलासे के बाद 4 पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं, दिल्ली में बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

FEB 19, 2024 17:22 IST

अमरावती में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने खुद को लगाई आग

महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने सड़क पर खुद को आग लगा ली। यह हादसा आज सुबह पंचवटी नगर चौराहे पर हुआ। लक्ष्मी नगर निवासी प्रवीन इंगले ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।
FEB 19, 2024 17:20 IST

बिहार के औरंगाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म

बिहार के औरंगाबाद में एक नाबालिग से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता बारात देखने गई थी, तभी उसे दो मनचले उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
FEB 19, 2024 17:17 IST

26 फरवरी से त्रिपुरा में इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव

त्रिपुरा में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कठपुतली महोत्सव की शुरुआत 26 फरवरी से होने वाली है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कठपुतली थिएटर समूह भी शामिल होने वाले हैं।
FEB 19, 2024 16:02 IST

सतना में कार नदी में गिरने से 3 की मौत

आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। सतना में उनकी कार के नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए।
FEB 19, 2024 16:00 IST

सीतामढ़ी में बारात की आतिशबाजी से जला फूस का घर

बिहार के सीतामढ़ी में बारात में हुई आतिशबाजी से फूस का घर जलकर राख हो गया। पटाखे की चिंगारी के चलते यह घटना हुई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
FEB 19, 2024 15:56 IST

बिहार के कई जिलों में कल बारिश का अलर्ट

बिहार के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलने वाला है, यहां कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में 20 और 21 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
FEB 19, 2024 14:38 IST

शादी समारोह में हलवाइयों पर गिरी जर्जर दीवार

राजस्थान के दौसा में शादी समारोह में हादसा हो गया। जहां एक जर्जर दीवार हलवाइयों के ऊपर गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।
FEB 19, 2024 13:58 IST

अलवर के बीहड़ में बीफ मंडी का खुलासा

अलवर के बीहड़ में बीफ मंडी का खुलासा हुआ है। सालों से यहां पर बीफ मंडी चल रही है, इसके खुलासे से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. और 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिस किए गए हैं।
FEB 19, 2024 13:54 IST

बर्फ की चादर से ढका लद्दाख का द्रास

FEB 19, 2024 12:59 IST

दिल्ली बॉर्डरों पर चेकिंग के चलते जाम के हालात

दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर इन बॉर्डरों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आज ऑफिस टाइम के दौरान भयंकर जाम का सामना करना पड़ा, इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
FEB 19, 2024 11:56 IST

गुजरात के पालनपुर मार्केट यार्ड में लगी आग

FEB 19, 2024 10:58 IST

Lucknow: लखनऊ के दौरे पर पीएम मोदी

आज पीएम मोदी लखनऊ दौरे पर रहेंगे। यहां जीबीसी 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के कई उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। ऐसे में लखनऊ की सुरक्षा बहुत कड़ी की गई है, जिसके चलते लखनऊ के कई रूट्स पर यातायात प्रतिबंधित रहने वाला है।
FEB 19, 2024 10:34 IST

BHU: तोड़फोड़ मामले में 12 नामजद और 200 अन्य छात्रों पर केस दर्ज

बीएचयू में शनिवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार कृष्ण चंद्र की मौत के बाद बवाल मच गया है। इसके मामले में पुलिस ने 12 नामजद लोगों सहित 200 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 5 टीमों को गठित किया है।
FEB 19, 2024 09:47 IST

Shahjahanpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने दो की मौत और 12 घायल

यूपी के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। गंगा सन्ना करने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 2 लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
FEB 19, 2024 09:28 IST

PM Modi: संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले पहुंचें है। यहां 10:30 बजे पीएम द्वारा कल्कि धाम की आधारशिला रखी जाएगी। उसके बाद कल्कि मंदिर मॉडल का लोकार्पण किया जाएगा। बता दें कि संभाल में आयोजित होने वाला शिलान्यास समारोह में पीएम संग यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
FEB 19, 2024 09:08 IST

नोएडा में आज बरसेंगे मेघ

नोएडा में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
FEB 19, 2024 08:26 IST

UP: यूपी किसान को फ्री बिजली के लिए लगेंगे सोलर प्लांट

यूपी में किसानों को मुफ्त में बिजली देने के लिए बड़े लेवल पर कार्य किया जा रहा है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कृषि फीडरों को पूरी सोलर पावर प्लांट पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को फ्री में बिजली मिलेगी।
FEB 19, 2024 07:36 IST

Rampur: यूपी के सिपाही ने नशे में धुत होकर सड़क पर किया हंगामा

यूपी के रामपुर में नशे में धुत एक सिपाही ने राधा रोड पर बाइक लगा कर हंगामा किया। वीडियो वायरल होने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। मेडिकल के बाद सिपाही फरार हो गया, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित किया गया है।
FEB 19, 2024 06:25 IST

पंडाल गिरने पर राहत और बचाव कार्य में लगे 14 लोगों को मिलेगा सम्मान

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास गिरे पंडाल ने इलाके में हाहाकार मचा दिया था। इस दौरान राहत और बचाव कार्य करने वाले लोगों की टीम ने तेजी से काम करते हुए लोगों की जान बचाई थी। उनके काम की सराहना करते हुए पुलिस इन 14 लोगों को सम्मानित करेगी। जानकारी के लिए बता दें लोगों के बचाव में मदद करने वाले लोगों में सुरक्षाकर्मी, एथलीट और कोच शामिल थे।
FEB 19, 2024 05:35 IST

Lucknow: आग होगा GBC 4.0 का आगाज

पीएम मोदी आज लखनऊ में करेंगे तीन दिवसीय GBC 4.0 का शुभारंभ। इस कार्यक्रम के साथ 10 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होंगे।