LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 08 मार्च 2024 Highlights: बदायूं में शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, भिंड के व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या

Pushpendra KumarUpdated Mar 8, 2024, 19:00 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 08 मार्च 2024 Highlights: बदायूं में शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, भिंड के व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 08 मार्च 2024 Highlights: बदायूं में शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, भिंड के व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 08 मार्च 2024 Highlights: बदायूं में महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया, तो शराबी पति ने उसे आग के हवाले कर दिया। भिंड में एक व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित। सपा विधायक इरफान सोलंकी के 6 ठिकानों पर ED की छापेमारी। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
IND vs ENG LIVE SCORE: भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

MAR 08, 2024 18:58 IST

बिहार में प्रखंड प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या

बिहार के भागलपुर में अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख की बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की है।
MAR 08, 2024 17:57 IST

जयपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
MAR 08, 2024 17:35 IST

शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

बदायूं में महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया, तो शराबी पति ने उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
MAR 08, 2024 16:26 IST

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर छात्र से लाखों की ठगी

ग्रेटर नोएडा में एक छात्र के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। छात्र एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहता था और उसने बिचौलिये के संपर्क में आकर अपने 12 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।
MAR 08, 2024 15:55 IST

ओडिशा में 80 हजार करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं को मंजूरी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ये परियोजनाएं खुर्दा, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, गंजम और भद्रक जिलों में हैं।
MAR 08, 2024 15:28 IST

कोटा में जुलूस के दौरान करंट लगने से कई बच्चों की मौत

MAR 08, 2024 15:27 IST

मथुरा में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर गिरा बिजली का तार

मथुरा के तिलकागढ़ी गांव में खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय वीरू गुरुवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उस पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
MAR 08, 2024 15:15 IST

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की तितावी पुलिस और बदमाशों के बीच गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात को मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से वो घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने के बाद कांबिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि थाना तितावी पुलिस कालाखेड़ी लिंक रोड पर चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दे रहे थे। उनको रुकने का इशारा किया गया, मगर मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके। वे और तेज गति से भागने लगे।
MAR 08, 2024 15:13 IST

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को मिलेगी

छत्तीसगढ़ के लोगों को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मिलने वाली है। इस योजना के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलने वाला है।
MAR 08, 2024 14:25 IST

रतलाम में हेलीकॉप्टर पर हुई दुल्हन की विदाई

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अनोखी शादी हुई, जहां दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने आया। दरअसल दुल्हन की दादी की इच्छा थी कि उसकी पोती की विदाई हेलीकॉप्टर से हो। इसलिए हेलीकॉप्टर को किराए पर लेकर दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराई और अपनी दादी सास की इच्छा पूरी की।
MAR 08, 2024 13:47 IST

भिंड के व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या

भिंड में एक व्यापारी के बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पन्ना पैलेश होटल और ट्रांसपोर्टर्र व्यापारी विनोद जैन के बेटे प्रणाम जैन पर अपराधियों ने 6 गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
MAR 08, 2024 13:27 IST

एलपीजी की कीमतों में 100 रुपये की कटौती

आम चुनाव से कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर घटाने की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार आज रात से राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत घटकर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर हो जाएगी। हर राज्य में स्थानीय करों के आधार पर कीमतें अलग-अलग होती हैं। गैस के दाम में यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में नरमी के कारण संभव हुई। इसके आधार पर ही घरेलू बाजार में ईंधन दरों को तय किया जाता है।
MAR 08, 2024 12:01 IST

नोएडा से एक दवा कंपनी का सीएमडी धोखाधड़ी के आरोप में अरेस्ट

नोएडा में 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दवा कंपनी का सीएमडी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बेंगलुरु से अरेस्ट किया गया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने छह साल पहले एक निवेशक से 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस दवा कंपनी के ऑफिस दुबई और चेन्नई में हैं, जबकि दिल्ली निवासी निवेशक नोएडा के सेक्टर-18 में एक फर्म चलाता है।
MAR 08, 2024 10:54 IST

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित

केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। 10 मई को बाबा के कपाट सुबह सात बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
MAR 08, 2024 10:42 IST

सपा विधायक इरफान सोलंकी से जुड़ा पूरा अपडेट

सपा विधायक इरफान सोलंकी से जुड़ा पूरा अपडेट
MAR 08, 2024 10:01 IST

सपा विधायक इरफान सोलंकी के 6 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिला 50 करोड़ का काला सुराग!

सपा विधायक इरफान सोलंकी के 6 ठिकानों पर ED की रेड में 50 करोड़ की काली कमाई के सुराग मिले हैं। इरफान सोलंकी के ठिकानो पर ED की रेड में 26 लाख कैश भी बरामद हुआ।
MAR 08, 2024 09:13 IST

नोएडा में ‘लिव-इन-पार्टनर' और दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने आत्महत्या की

नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव में ‘लिव इन पार्टनर’ और दो बच्चों के साथ रह रही 32 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
MAR 08, 2024 09:10 IST

मध्य प्रदेश में फिल्म ‘आर्टिकल 370' को कर मुक्त करने की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "आर्टिकल 370" को बृहस्पतिवार को कर मुक्त घोषित कर दिया।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य के निवासियों के अनुच्छेद 370 की कड़वी सच्चाई जानने के लिए, हमने फिल्म आर्टिकल 370 को मध्य प्रदेश में कर मुक्त करने का फैसला किया है।”
MAR 08, 2024 08:37 IST

यूपी में बारिश के आसार, जानें कब बरसेंगे मेघ

यूपी में बारिश के आसार, जानें कब बरसेंगे मेघ
MAR 08, 2024 07:45 IST

प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई

Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'