LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 06 जून 2024 Highlights: डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, लखनऊ में बम ब्लास्ट

Varsha KushwahaUpdated Jun 6, 2024, 21:06 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 06 जून 2024 Highlights: डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, लखनऊ में बम ब्लास्ट
शहरों के मुख्य समाचार, 06 जून 2024 Highlights: डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, लखनऊ में बम ब्लास्ट

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 06 जून 2024 Highlights: लखनऊ में बम ब्लास्ट की घटना। राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान है। दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई शहरों में देर रात हुई बारिश के बाद सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ। नोएडा में ट्रक का टायर बदल रहे एक व्यक्ति को कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। नोएडा सेक्टर 119 में स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसायटी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और किसी के हताहत न होने की जानकारी दी। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

JUN 06, 2024 20:20 IST

भदोही में पर्यटक बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल

यूपी के भदोही में एक बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें बस में सवार सभी लोग समेत ड्राइवर घायल हो गया। बताया गया कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
JUN 06, 2024 19:24 IST

पुणे में फ्लाइट की सीट के नीचे मिला 78 लाख का सोने का पेस्ट

पुणे में एक प्लेन में सीट के नीचे से 78 लाख रुपये के सोने का पेस्ट मिला है। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।
JUN 06, 2024 19:02 IST

पटना में अपराधियों का तांडव

पटना के खाजेकलां इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
JUN 06, 2024 18:15 IST

डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना बुधवार को हुई, जब आरोपी ने घर में 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
JUN 06, 2024 17:03 IST

लखनऊ में बम ब्लास्ट, पढ़ें कहां हुआ विस्फोट

लखनऊ में बम ब्लास्ट, पढ़ें कहां हुआ विस्फोट
JUN 06, 2024 17:10 IST

राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान

राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी व हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
JUN 06, 2024 13:47 IST

Delhi: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की SP प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात

JUN 06, 2024 12:25 IST

पुणे के कुडलवाड़ी इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

JUN 06, 2024 11:08 IST

मुंबई के चेंबूर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, 9 लोग घायल

मुंबई के चेंबूर में स्थित एक मंजिला मकान में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग भी लग गई। इस पूरी घटना में 2 नाबालिग सहित 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
JUN 06, 2024 10:42 IST

लखनऊ में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीएम योगी की बैठक

JUN 06, 2024 10:42 IST

लखनऊ में सीएम योगी

JUN 06, 2024 07:35 IST

Kolkata: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में 4 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने जानकारी दी की आरोपियों ने थाने में जांच अधिकारी के कमरे में घुसे और वहां शिकायत दर्ज कराने गए व्यक्ति की मदद करने लगे। पुलिस ने बताया कि तभी उन लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों से धक्का-मुक्की करनी शुरू की और जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
JUN 06, 2024 06:43 IST

मुजफ्फरनगर में 2.5 लाख रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिहार के वांछित इनामी गैंगस्टर की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई है। इस गैंगस्टर के सिर पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में यूपी और बिहार के विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
JUN 06, 2024 05:30 IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में बारिश

गाजियाबाद के कई इलाकों में देर रात जमकर बारिश हुई। मौसम बदलने का सिलसिला शाम 8 बजे से बूंदाबांदी से शुरू हुआ। तेज आंधी के बाद तेज बारिश ने कुछ ही मिनटों में मौसम ठंडा कर दिया। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे गाजियाबाद के लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां सुबह की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ हुई है।
JUN 06, 2024 05:30 IST

Mumbai: नी मुंबई में झमाझम बारिश

JUN 06, 2024 05:30 IST

दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली के कई इलाकों में देर रात झमाझम बारिश हुई है। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश और हवाओं के कारण तापमान में भी कमी आई है।
JUN 06, 2024 05:29 IST

Noida: सेक्टर 119 की एल्डेको सोसाइटी की 17वीं मंजिल पर लगी आग

JUN 06, 2024 05:28 IST

Noida: एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर बदल रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पिकअप ट्रक का टायर बदल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। टक्कर करने वाली कार का और उसके चालक का भी पता लगा लिया गया है। मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।