LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 05 मार्च 2024 Highlights: समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुला, साहिबाबाद से मोदीनगर तक चलेगी नमो भारत

Pushpendra KumarUpdated Mar 5, 2024, 17:22 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 05 मार्च 2024 Highlights: समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुला, साहिबाबाद से मोदीनगर तक चलेगी नमो भारत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 05 मार्च 2024 Highlights: समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुला, साहिबाबाद से मोदीनगर तक चलेगी नमो भारत

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 05 मार्च 2024 Highlights: मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज सोमवार को खुल चुका है, दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन का कल उद्घाटन होने वाला है, बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन पटना से जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी, बोधगया में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा। पटना में दो भाईयों को गोलियों से भूना। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAR 05, 2024 17:20 IST

वाराणसी: बिरहा गायिका आंचल राघवानी की संदिग्ध हालत में मौत

वाराणसी में स्थित एक फ्लैट में बिरहा गायिका आंचल राघवानी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गायिका के भाई ने उसके पति समेत एक महिला पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि गायिका को जहर देकर मारा गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
MAR 05, 2024 17:15 IST

समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुला

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज सोमवार को खुल चुका है। समृद्धि महामार्ग पर इंगतपुरी तक पहुंच गया है। जिससे मुंबई से शिरडी पहुंचने में अब कम समय लगेगा। इस रास्ते को करीब 5 घंटे में अब तय किया जा सकेगा।
MAR 05, 2024 16:48 IST

कौशांबी में खड़े ट्रक से टकराई कार

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर एक तेज रफ्तार कार की खड़े हुए ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और अन्‍य छह लोग घायल हो गए। कार सवार लोग बारात से वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हो गया।
MAR 05, 2024 15:20 IST

जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी कार

जम्मू-कश्मीर के रामबन में मंगलवार को एक कार सड़क से फिसलकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी कैशमैन इलाके में हुई।
MAR 05, 2024 14:17 IST

दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन का कल होगा उद्घाटन

नमो भारत ट्रेन अब साहिबाबाद से मोदीनगर तक यात्रा करने वाली है। दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ तक का सेक्शन बनकर तैयार हो गया है। कल पीएम मोदी इस सेक्शन का उद्घाटन वर्चुअली करने वाले हैं।
MAR 05, 2024 13:12 IST

नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में घर में घुसा बंदर

नोएडा एक्सटेंशन में पंचशील सोसाइटी के एक घर में बंदर घुस आया। जिसके बाद उसने घर में खूब तबाही मचाई। जब बंदर घर में घुसा तो उस वक्त सभी लोग बाहर गए हुए थे, लेकिन एक छोटी खिड़की खुली रहने के कारण वह अंदर घुस आया और किचन का सारा सामान बिखेर दिया।
MAR 05, 2024 13:06 IST

केरल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव

केरल के कोट्टायम में मंगलवार को पाला के पास एक ही परिवार के पांच लोग घर में मृत पाए गए। वे पूवारानी कोचुकोट्टारम इलाके में किराए के एक मकान में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कमरे में व्यक्ति का शव लटका पाया गया था जबकि उसकी पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर में पड़े थे और वहां खून के निशान भी थे। पुलिस को संदेह है कि उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है।
MAR 05, 2024 12:12 IST

पटना से जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी वंदे भारत

बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन पटना से जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। जिसका 5 मार्च यानी आज ट्रायल किया जाएगा।
MAR 05, 2024 11:19 IST

गुरुग्राम में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद 5 लोगों की बिगड़ी तबियत

गुरुग्राम के एक रेस्तरां में डिनर के लिए गए एक परिवार के पांच लोगों की माउथ फ्रेशनर खाने से तबियत बिगड़ गई। दरअसल इन लोगों को माउथ फ्रेशनर के तौर पर ड्राई आइस दी गई थी। जिसे खाने के बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MAR 05, 2024 11:08 IST

बोधगया में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा

बोधगया के बागदाहा के समीप कंचनपुर के खेत में ट्रेनिंग के दौरान इस एयरक्राफ्ट गिर गया। एयरक्राफ्ट के पंखे में खराबी आई थी और अचानक पंखा चलना बंद कर दिया, जिस कारण एयरक्राफ्ट खेत में जा गिरा। दोनों ट्रेनिंग पायलट सुरक्षित हैं।
MAR 05, 2024 09:48 IST

22 दिनों के बाद अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग फिर से खुला

MAR 05, 2024 09:45 IST

तेलंगाना के श्रीकारा बायोटेक कृषि कीटनाशक गोदाम में आग

MAR 05, 2024 08:42 IST

दिल्ली में मेट्रो के विकास को मिलेगी रफ्तार, हरित बसें चलेंगी

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को रफ्तार देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है। इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो फेज- 4 के निर्माणाधीन तीन कॉरिडोर के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक प्रस्तावित किया गया है। साथ ही सड़क और अन्य आधारभूत ढांचा के लिए 1768 करोड़ रुपये और सार्वजनिक परिवहन तकनीक को बेहतर बनाने के लिए 5702 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया है।
MAR 05, 2024 07:49 IST

पटना में खूनी तांडव, दो भाईयों को गोलियों से भूना, जानें क्यों हुई हत्या?

https://www.timesnowhindi.com/cities/patna-news/criminal-shot-two-brothers-one-died-in-bihar-article-108219381
MAR 05, 2024 07:16 IST

RLD के कोटे से MLA अनिल कुमार ले सकते हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ

योगी 2.O मंत्रिमंडल में आज होने वाले विस्तार में सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, भाजपा से MLC दारा सिंह चौहान के साथ पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) सीट से तीसरी बार के विधायक अनिल कुमार RLD के कोटे से कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं।
MAR 05, 2024 06:45 IST

बीकानेर में हेयर सैलून पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जानें क्यों

MAR 05, 2024 06:03 IST

दिल्ली एमसीआर में ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर

https://www.timesnowhindi.com/cities/delhi-news/delhi-ncr-weather-today-noida-aaj-ka-mausam-05-march-2024-rear-partly-cloudy-sky-cold-article-108218536
MAR 05, 2024 05:35 IST

आचार संहिता पर बोलीं पूर्व बीजेपी सांसद जया प्रदा

MAR 05, 2024 05:31 IST

तेलंगाना: यदाद्रि भुवनागिरी जिले में एक कपास गोदाम में लगी आग

MAR 05, 2024 05:29 IST

योगी मंत्रिमंडल विस्तार आज, ओमप्रकाश राजभर सहित तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।