पहाड़ों में बर्फबारी, पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी; कही शीतलहर-कोहरा तो कहीं बूंदाबांदी; देखिए कैसा है मौसम कश्मीर टू कन्याकुमारी

Aaj Ka Mausam India: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 7 दिसंबर को और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। उधर, पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। आइये जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Mausam India: नवंबर माह में सर्दी का रुख काफी बेरुख रहा और दिसंबर का पहला सप्ताह भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम ठंड के साथ गुजरने वाला है। देश के तमाम राज्यों को अभी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। तापमान की बात करें तो अभी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इधर, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने जीना मुहाल कर रखा है। जहरीली हवा ने स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। बहरहाल, मैदानी इलाकों में सुबह, शाम और रात में ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है। फिलहाल, अभी किसी भी राज्य में कोहरे का व्यापक असर नहीं दिख रहा है। सुबह के वक्त मामूली कोहरा ही देखने को मिल रहा है। उधर, दक्षिण के राज्यों में समुद्री चक्रवात फेंगल का असर अभी भी देखा जा रहा है। समुद्र तटीय राज्यों में बारिश दर्ज की जा रही है। आइये जानते हैं, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के क्या हाल है?

Weather Forecast Kashmir To Kanyakumari

आज का मौसम

हरियाणा-पंजाब में कोहरा (Fog in Haryana-Punjab)

दिसंबर के पहले सप्ताह में हरियाणा और पंजाब में मामूली कोहरा देखने को मिल रहा है। उधर, आंध्र प्रदेश और यमन में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 7 दिसंबर को और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बनने की संभावना है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। साथ ही कश्मीर, हिमाचल के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

End of Feed