LIVE

दिल्ली से अभी भी दूर सर्दी, राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य शहरों का मौसम

Pooja KumariUpdated Nov 9, 2024, 18:33 IST
दिल्ली से अभी भी दूर सर्दी, राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य शहरों का मौसम

दिल्ली से अभी भी दूर सर्दी, राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य शहरों का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते सुबह के समय धुंध की चादर आसमान में नजर आ रही है। यहां फिलहाल सर्दी शुरू होने के लिए कुछ दिना का इंतजार करने की जरूरत हैं। मौसम विभाग के अनुसार छठ के बाद बिहार और पूर्वी यूपी में ठंड की दस्तक होने वाली है। बीते दिन कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला है। आने वाले दिनों में इन दोनों राज्यों का मौसम बदलने वाला है। वहीं राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश का मौसम बनने वाला है। जिससे ठंड भी बढ़ेगी। आइए जानें कि आज अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल कैसा रहेगा:

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery Result 2024 Live

NOV 09, 2024 17:29 IST

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत

दिल्ली में मौसम सुबह और शाम ठंडा बना हुआ है। शहर में रातें सर्द हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ मौसम और ठंडा होगा। बताया जा रहा है कि 15-20 नवंबर तक यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत की जा सकती है।
NOV 09, 2024 15:06 IST

उत्तराखंड में इस दिन से बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में मॉनसून के लौट जाने के बाद से बारिश में कमी दर्ज की गई है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के अलावा राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। उसके बाद 16 नवंबर से पश्चिम विक्षोम एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद राज्य में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी। आज शनिवरा 9 नवंबर को भी उत्तराखंड में कहीं-कहीं छुटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।
NOV 09, 2024 12:28 IST

दिल्ली में सुबह-शाम ठंड का एहसास

दिल्ली में अभी धुंध की चादर छाई रहने वाली है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। लेकिन,अभी बेस्टर्न सिस्टम एक्टिव नहीं होने से कड़ाके सर्दी के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। आज 9 नवंबर को प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार देखने को मिला है। लेकिन,अभी भी राजधानी की हवा में लोंगों का सांस लेना खतरे से खाली नहीं है।
NOV 09, 2024 10:01 IST

बिहार में आज का कैसा रहेगा मौसम

बिहार में नवंबर महीने में गर्मी और उमस बनी रहेगी। ठंड दिसंबर से शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में देरी हो रही है। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के सात जिलों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है।
NOV 09, 2024 07:36 IST

पंजाब में सुबह छाई रहेगी स्मॉग की परत

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना नहीं बर रही है। राज्य का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 5.8 डिग्री कम बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार आज चंडीगढ़ में सुबह के समय हल्की स्मॉग छाई रहेगी। जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। वहीं अमृतसर और जालंधर में भी स्मॉग का असर देखने को मिलेगा।
NOV 09, 2024 06:04 IST

आज किस शहर में कितना तापमान रहेगा


मौसम विभाग के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान 30, पटना का 31, लखनऊ का 32, जयपुर का 33, भोपाल का 32, मुंबई का 36 और अहमदाबाद का 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान दिल्ली का 18, नोएडा का 16, पटना का 22, लखनऊ का 20, जयपुर का 19, भोपाल का 16, मुंबई का 23 और अहमदाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
NOV 09, 2024 06:04 IST

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट


आज भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
NOV 09, 2024 06:04 IST

यूपी में सुबह छाने लगा कोहरा


उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल सुबह-शाम की ठंड ही शुरू हुई है। दिन में धूप की तेजी बनी हुई है। प्रदेश में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। बीते दिन कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से छठव्रतियों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। आज के मौसम की बात करें तो पूर्वी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में भी सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है। यूपी के दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
NOV 09, 2024 06:04 IST

राजस्थान में बारिश से बढ़ेगी ठंड


राजस्थान में सुबह-शाम हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। लेकिन अभी भी लोगों ने रजाई-कंबल से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अगले कुछ दिनों में लोगों को रजाई-कंबल की जरूरत पड़ने वाली है। मौसम विभाग की ओर से 21 नवंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में गिरावट होगी और प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
NOV 09, 2024 06:03 IST

दिल्ली में आज भी छाया रहेगा स्मॉग


दिल्ली में प्रदूषण के चलते सुबह के समय धुंध छा रही है। वहीं दोपहर में धूप निकल रही है। नवंबर आने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में अभी ठंड की दस्तक नहीं हुई है। हालांकि सुबह-शाम का मौसम जरूर ठंडा होने लगा है। लेकिन दिन में गर्मी बरकरार है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज भी आसमान स्मॉग से घिरा रहेगा। लेकिन रात तक धुंध छट जाने से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।