LIVE

भीषण ठंड और शीतलहर के बीच जल्द बारिश फिर देगी दस्तक, इन राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Jan 8, 2025, 22:57 IST

भीषण ठंड और शीतलहर के बीच जल्द बारिश फिर देगी दस्तक, इन राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट
भीषण ठंड और शीतलहर के बीच जल्द बारिश फिर देगी दस्तक, इन राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट

आज उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भी आज घना कोहरा छाया रह सकता है। इन राज्यों में भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। बीते दिन सबसे ठंडा इलाका पहलगाम रहा। आज अन्य राज्यों में मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 08, 2025 16:55 IST

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। राज्य के लोग सर्दी, कोहरा और ठिठुरन की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक राज्य में कोहरे का कहर बरसने वाला है। वहीं 11 जनवरी से राज्य में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
JAN 08, 2025 15:24 IST

बिहार में ठंड का कहर


बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। नया पश्चिम विक्षोम का असर उत्तर पश्चिम भारत में 10 जनवरी को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
JAN 08, 2025 13:55 IST

पंजाब-हरियाणा मौसम अपडेट

पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर थी। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा।
JAN 08, 2025 12:35 IST

झारखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी

झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 08, 2025 11:21 IST

दिल्ली में सुबह के वक्त जीरो विजिबिलिटी

दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया, ‘‘पालम में रात 12 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई। देर रात दो बजकर 30 मिनट पर दृश्यता सुधरकर 500 मीटर हो गई, लेकिन सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर भारी गिरावट के साथ यह शून्य पर पहुंच गई। पूरी रात पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।’’
JAN 08, 2025 10:09 IST

आज का मौसम Live: तापमान में गिरावट से दिल्ली का मौसम सर्द

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम काफी सर्द हो गया है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
JAN 08, 2025 10:06 IST

चंडीगढ़ में आज सुबह छाया हल्का कोहरा

JAN 08, 2025 08:16 IST

घने कोहरे की चादर में ढका ताजमहल

JAN 08, 2025 07:24 IST

आज का मौसम Live: हरियाणा-पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट


हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 8-10 जनवरी के दौरान रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब में भी 8 से 10 जनवरी के दौरान घना कोहरा छाने की ऑरेंज चेतावनी जारी की है।
JAN 08, 2025 06:09 IST

आज का मौसम Live: दिल्ली में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

JAN 08, 2025 06:09 IST

आज का मौसम Live: यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। यूपी के कुछ हिस्सों में 08 से 10 जनवरी के दौरान बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज कहीं-कहीं पर कोल्ड का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
JAN 08, 2025 06:09 IST

आज का मौसम Live: कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी


कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और श्रीनगर में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में सुबह तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह आंकड़ा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
JAN 08, 2025 06:08 IST

आज का मौसम Live: तमिलनाडु के ऊटी में तापमान शून्य से नीचे


तमिलनाडु के पहाड़ी शहर ऊटी में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने के साथ ही समीप के एवालांचे में पारा और नीचे चला गया। अधिकारियों ने मौसम के नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि एवालांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अत्यधिक सर्दी से स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऊटी के कई हिस्से और कंथाल तथा तुलाईकुंड सहित आस-पास के इलाकों में भीषण सर्दी की वजह से पाला जम गया।
JAN 08, 2025 06:08 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी


पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।