LIVE
दिल्ली-यूपी में तेज हवाएं करेंगी परेशान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने के आसार, जानें अपने शहर का मौसम
दिल्ली-यूपी में तेज हवाएं करेंगी परेशान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने के आसार, जानें अपने शहर का मौसम
FEB 08, 2025 13:10 IST
यूपी में कैसा रहेगा कल मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। यहां तेज हवाओं के चलने से तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।
FEB 08, 2025 10:25 IST
FEB 08, 2025 09:45 IST
दिल्ली में आज तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन
उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही तेज सतही हवाएं भी चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिन के समय अच्छी धूप भी खिलने के आसार हैं।
FEB 08, 2025 09:13 IST
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर धूप खिली रहने के भी आसार हैं। साथ ही पछुआ हवाओं के चलने की स्थिति भी जारी रहेगी।
FEB 08, 2025 07:09 IST
प्रयागराज में आज मौसम का हाल
प्रयागराज में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। शनिवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
FEB 08, 2025 07:09 IST
तमिलनाडु के उधगमंडलम में ठंड का प्रकोप
तमिलनाडु के ऊधगमंडलम शहर में शुक्रवार को एक महीने में दूसरी बार पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मौसम संबंधी नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ऊटी के नाम से मशहूर उधगमंडलम और सांदीनल्ला में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उधगमंडलम और कंथल तथा थलाईकुंथा सहित आस-पास के इलाकों के कई हिस्सों में बर्फ की हल्की परत छाई दिखी।
FEB 08, 2025 07:08 IST
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। जिस कराण मेघालय के बारापानी में विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर दर्ज की गई। वहीं असम के जोरहाट में विजिबिलिटी 100 मीटर पहुंच गई।
FEB 08, 2025 07:08 IST
राजस्थान में बढ़ेगा तापमान
राजस्थान में उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबाकि अगले एक सप्ताह राजस्थान का मौसम शुष्क रह सकता है।
FEB 08, 2025 07:08 IST
दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है। आज दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं। दोपहर में धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
