LIVE

देश के इन हिस्सों में बारिश और आंधी से गर्मी का असर कम, तापमान में भारी गिरावट

हाल के दिनों में देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रभाव कम हो गया है। लगातार हो रही बारिश, तेज आंधी और गरज के साथ तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में 7 मई तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जहां कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। बुधवार, 7 मई को उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Nilesh DwivediUpdated May 7, 2025, 19:47 IST
Follow on Google News
देश के इन हिस्सों में बारिश और आंधी से गर्मी का असर कम, तापमान में भारी गिरावट

देश के इन हिस्सों में बारिश और आंधी से गर्मी का असर कम, तापमान में भारी गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में चलीं तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। राजधानी में तापमान अधिकतम 33-34 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उसके बाद, हवाओं की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

साथ ही बादल गरज सकते हैं और बिजली चमक सकती है। 9 और 10 मई को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम 25-17 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, लेकिन ज्यादा गर्मी नहीं होगी। पिछले 24 घंटों में देश के किसी भी क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी का असर नहीं देखा गया। हालांकि, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान ऊंचा बना रहा। इन क्षेत्रों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

MAY 07, 2025 18:47 IST

दिल्ली में बदला मौसम, कई जगहों पर हुई बारिश

MAY 07, 2025 18:44 IST

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार जताए गए हैं।
MAY 07, 2025 17:44 IST

ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश

ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश
ग्रेटर नोएडा में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दोपहर में धूप निकलने के बाद शाम को यहां बारिश शुरू हो गई है।
MAY 07, 2025 17:40 IST

पूर्वी भारत में कल से लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में गुरुवार से लू चलने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग ने 11 मई तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
MAY 07, 2025 17:32 IST

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं सौराष्ट्र में भी आज भारी बारिश हो सकती है।
MAY 07, 2025 15:20 IST

लखनऊ का तापमान

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
MAY 07, 2025 15:18 IST

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अभी भी बारिश का अलर्ट है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है। बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है।
MAY 07, 2025 15:17 IST

पटना में आज दोपहर का मौसम

IMD पटना के मुताबिक, आज किसी भी जिले में हीट वेव की संभावना नहीं है। कल (गुरुवार) कहीं वर्षा नहीं होगी। शुक्रवार (09 मई) से अगले 4 दिनों (12 मई) तक पूरे बिहार में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।
MAY 07, 2025 11:27 IST

नोएडा में मौसम का हाल

नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। आसमान में बादल छाए होने के कारण धूप भी हल्की है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
MAY 07, 2025 10:33 IST

दिल्ली में तापमान

दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी से राहत मिल रही है। शहर में बादलों छाए हुए हैं। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
MAY 07, 2025 09:36 IST

चंडीगढ़ में आज का तापमान

चंडीगढ़ में आज सुबह का तापमान 27°C रहेगा। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 27°C जैसा महसूस हो सकता है। चंडीगढ़ में आज दोपहर के समय तापमान 35°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। 19km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 23% रहेगी। चंडीगढ़ में शाम का तापमान 32°C तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात के समय तापमान 27°C रह सकता है।
MAY 07, 2025 08:56 IST

पटना में मौसम का मिजाज

पटना सहित अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में कमी देखी गई। बीते 24 घंटों में राजधानी में इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा 65.1 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि नालंदा के एकंगरसराय में सर्वाधिक 101.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
MAY 07, 2025 09:32 IST

भोपाल का मौसम

भोपाल में आज सुबह का तापमान 19°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 24°C जैसा महसूस हो सकता है। दोपहर के समय तापमान 31°C है और ये 31°C जैसा महसूस होगा। 27km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 33% रहेगी। शाम का तापमान 32°C तक पहुंच जाएगा। वहीं रात का तापमान 27°C रह सकता है।
MAY 07, 2025 09:32 IST

रायपुर में आज का तापमान

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
MAY 07, 2025 07:44 IST

शहरों का तापमान

- सबसे गर्म शहर: वाराणसी का अधिकतम तापमान 38°C, जो सूची में सबसे अधिक है।
- सबसे ठंडा शहर: भोपाल का न्यूनतम तापमान 21°C, जो सूची में सबसे कम है।
- तापमान का सामान्य दायरा: अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर 28°C से 38°C के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C से 28°C तक है।
- उत्तर भारत का तापमान: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जम्मू और लखनऊ के अधिकतम तापमान 30-36°C के बीच हैं।
- पूर्वी भारत: पटना और प्रयागराज का अधिकतम तापमान 37°C, जबकि कोलकाता का 34°C है।
- पश्चिम भारत: अहमदाबाद और जयपुर का अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत कम, 28-29°C के आसपास है।
- दक्षिण भारत: बेंगलुरु का तापमान संतुलित, न्यूनतम 22°C और अधिकतम 32°C है।
- मुंबई का मौसम: न्यूनतम 27°C और अधिकतम 31°C, समुद्री प्रभाव के कारण अन्य स्थानों की तुलना में अधिक स्थिर है।
MAY 07, 2025 07:01 IST

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

महाराष्ट्र में सप्ताह के अंत तक बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे कोंकण क्षेत्र के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई में आर्द्रता का स्तर बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में यह अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र में धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, पुणे, सतारा और सांगली जिलों में बुधवार तक ‘येलो अलर्ट’ रहेगा, जबकि कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
MAY 07, 2025 06:20 IST

राजस्थान में लू से राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, अगले चार से पांच दिन राजस्थान के दक्षिणी व पूर्वी भाग में तेज मेघ गर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान लोगों को लू से राहत मिलेगी। इसके अनुसार आज भी पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।
MAY 07, 2025 06:20 IST

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही IMD ने अन्य जिलों में 6, 7 और 8 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 07, 2025 06:20 IST

राजस्थान और गुजरात का मौसम

राजस्थान और गुजरात में 7 मई को तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मेघ गर्जन के साथ हल्की और मध्यम बारिश एवं आंधी का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। इसी तरह राज्य के दक्षिणी पूर्वी और पश्चिमी भागों में अगले 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश में 12-13 मई से कमी आने के साथ तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
MAY 07, 2025 06:20 IST

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दिन की अपेक्षा रात का मौसम अधिक सुखद हो गया है, खासतौर पर रात में चलने वाली ठंडी हवा से। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। प्रयागराज में प्रदेश का सबसे अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बरेली में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।