LIVE

यूपी में आज कोल्ड डे का अलर्ट, दिल्ली में बारिश के बाद ठंड का प्रकोप जारी

Pooja KumariUpdated Jan 7, 2025, 21:54 IST
Follow on Google News
 यूपी में आज कोल्ड डे का अलर्ट, दिल्ली में बारिश के बाद ठंड का प्रकोप जारी

यूपी में आज कोल्ड डे का अलर्ट, दिल्ली में बारिश के बाद ठंड का प्रकोप जारी

आज उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी में 3 दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सोमवार को कई जगहों पर बारिश भी हुई। हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में भी आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 07, 2025 18:32 IST

ऊटी में तापमान शून्य से नीचे

तमिलनाडु के पहाड़ी शहर ऊटी में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने के साथ ही समीप के एवालांचे में पारा और नीचे चला गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मौसम के नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि एवालांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अत्यधिक सर्दी से स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
JAN 07, 2025 15:04 IST

नोएडा में आगामी दिनों में बारिश की संभावना

यूपी के नोएडा में सोमवार को हुई बारिश के बाद आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावाना है।
JAN 07, 2025 13:31 IST

दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में 11 और 12 जनवरी को झमाझम मेघ बरसेंगे।
JAN 07, 2025 11:56 IST

महाकुंभ की तैयारी के दौरान धुंध की चादर में ढका दिखा प्रयागराज

JAN 07, 2025 11:13 IST

आज का मौसम Live: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली

दिल्ली मंगलवार को घने कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 5:30 बजे दिल्ली में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कम विजिबिलिटी के कारण, सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई। इसके अलावा शीत लहर और कोहरे से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें भी देरी से चलीं।
JAN 07, 2025 09:56 IST

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग

JAN 07, 2025 08:17 IST

आज का मौसम Live: शीतलहर की चपेट में दिल्ली

JAN 07, 2025 07:59 IST

आज का मौसम Live: अयोध्या में छाया घना कोहरा

JAN 07, 2025 05:58 IST

आज का मौसम Live: बिहार में कई जगहों पर छाएगा घना कोहरा


बिहार में भी जोरदार ठंड पड़ रही है कई इलाकों में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट भी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड का कहर जारी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
JAN 07, 2025 05:58 IST

आज का मौसम Live: हरियाणा-चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट


पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी ठिठुरन रही और दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज चंडीगढ़ और हरियाणा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
JAN 07, 2025 05:59 IST

आज का मौसम Live: कश्मीर में बढ़ा रात का पारा


कश्मीर में रातभर हुई बर्फबारी के बाद रात का तापमान कई डिग्री तक बढ़ गया, हालांकि पारा अब भी शून्य से नीचे है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, हालांकि यहां पिछली रात भी यही तापमान था।
JAN 07, 2025 06:02 IST

आज का मौसम Live: दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी


दिल्ली में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और यहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं।
JAN 07, 2025 06:03 IST

आज का मौसम Live: यूपी में आज कोल्ड डे का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर भी लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। यूपी में 6- 8 जनवरी के दौरान शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।