LIVE

देश में कहीं तेज धूप और लू का प्रकोप, कहीं बादल रहेंगे मेहरबान; आने वाले दिनों में और झुलसाएगी गर्मी

आज का मौसम, 6 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Rain Forecast, Mausam Ki Jankari: देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। तापमान भी 40 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। अब लू का कहर भी शुरू हो गया है। आज देश के कई हिस्सों में गर्मी का सितम बरकरार रहने वाला है। साथ ही कई जगहों पर लू की चेतावनी भी जारी की गई है। साथ ही कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और कहीं पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Pooja KumariUpdated Apr 6, 2025, 19:41 IST
देश में कहीं तेज धूप और लू का प्रकोप, कहीं बादल रहेंगे मेहरबान; आने वाले दिनों में और झुलसाएगी गर्मी

देश में कहीं तेज धूप और लू का प्रकोप, कहीं बादल रहेंगे मेहरबान; आने वाले दिनों में और झुलसाएगी गर्मी

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: आज दिल्ली-एनसीआर में गर्मी सताने वाली है। साथ ही मौसम भी शुष्क रहने वाला है। पंजाब-हरियाणा में लू जैसे हालात रहने वाले हैं। वहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम मिला-जुला रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की ठंडक और मैदानी इलाकों में गर्मी रहने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

APR 06, 2025 19:41 IST

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान की बात करें को फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है।
APR 06, 2025 16:54 IST

गाजियाबाद में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मौसम विभाग में आगामी तीन दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां कल यानी 7 अप्रैल 22 डिग्री न्यूनतम तापमान और 41 डिग्री अधिकतम तापमान रह सकता है।
APR 06, 2025 16:01 IST

कल से दिल्ली में बरसेगी आग

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 7 अप्रैल से दिल्ली में आग बरसनी शुरू होगी। विभाग ने दिल्ली में तीन दिन हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। तपती धूप के साथ लू चलने से लोगों की हालत खराब होने वाली है। लोगों को दोपहर के समय कम से कम घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
APR 06, 2025 15:12 IST

यूपी में इस दिन होगी राहत वाली बरसात

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मौसम में बदलाव आने वाला है। 8 अप्रैल को मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और हीटवेव के भी आसार हैं। 10 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है।
APR 06, 2025 14:12 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बताया कि रविवार और सोमवार को तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोयंबटूर के घाट इलाकों के साथ-साथ नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल और तेनकासी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
APR 06, 2025 11:23 IST

दिल्ली में आज सुबह 18.5 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले दो दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी। आईएमडी द्वारा जारी छह दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
APR 06, 2025 10:34 IST

मुंबई में आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी

महाराष्ट्र में आज कहीं गर्मी परेशान करेगी तो कहीं बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण क्षेत्र में हल्की नमी रह सकती है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं मराठवाड़ा और विदर्भ में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। जिस वजह से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मुंबई में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जिसके कारण उमस भरी गर्मी पेरशान कर सकती है।
APR 06, 2025 09:20 IST

पंजाब और हरियाणा में लू जैसी स्थिति

पंजाब और हरियाणा में आज कई इलाकों में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। साथ ही दिन में तेज धूप भी निकलेगी और रात में गर्म हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और हिसार जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
APR 06, 2025 07:33 IST

राजस्थान में लू चलने का अलर्ट


मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक भागों में तेज गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है। राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में 'हीटवेव' के क्षेत्र और तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होगी। छह से आठ अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज लू चलने की चेतावनी है।
APR 06, 2025 07:32 IST

इस बार पड़ेगी और भीषण गर्मी


मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस अवधि में आमतौर पर खूब लू चलती है। इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है।
APR 06, 2025 07:32 IST

हिमाचल में मौसम का मिला-जुला रूप


हिमाचल में फिलहाल हल्की ठंड और गर्मी का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आज शिमला, मनाली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंडक बनी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं हमीरपुर, ऊना जैसे प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज गर्मी का एहसास बढ़ेगा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
APR 06, 2025 07:32 IST

गुजरात में गर्मी का प्रकोप


गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में आज लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं अहमदाबाद, राजकोट और गांधीनगर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान हवा में नमी की कमी से गर्मी आर प्रभाव और तेज होगा। हालांकि प्रदेश के दक्षिण भाग में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।
APR 06, 2025 07:32 IST

दिल्ली में आज सताएगी गर्मी


दिल्ली में आज मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही दिन के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। तेज हवाओं के चलने के बावजूद दिल्लीवासियों को आज गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।