आज का मौसम, 4 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के बाद अब महाराष्ट्र में दिखेगा फेंगल तूफान का असर, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, 4 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के बाद अब महाराष्ट्र में दिखेगा फेंगल तूफान का असर, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना
बिहार में इस दिन से बढ़ेगी ठंड
यूपी में आज से बदलेगा मौसम
इन जगहों पर हुई बारिश
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू
यूपी में चुर्क में रहा सबसे कम तापमान
बिहार में आज 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट
महाराष्ट्र में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का असर
चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाई है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में भी फेंगल तूफान ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनसार अगले 24 घंटों में फेंगल तूफान के और तीव्र होने के आसार हैं। इस चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के सांगली, लातूर, सतारा, सोलापुर, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, वाशिम, धवाशिव, बीड, संभाजीनगर और हिंगोली में बारिश की संभावना है।
हिमाचल में चार दिन बाद बदलेगा का मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है। हालांकि इस दौरान मैदानी इलाकों के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
कश्मीर में इस दिन पड़ेगी बर्फ
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। 8 दिसंबर की देर रात से 9 दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है।
दिल्ली से अभी दूर है कड़ाके की ठंड
दिल्ली में अभी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पहले सप्ताह तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। हालांकि दिन में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार औज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रह सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
