LIVEउत्तर भारत में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है और कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब और यूपी में आंधी-बिजली और तेज बारिश के आसार हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी हुआ है। देश के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ और जलभराव की आशंका के चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स। भोपाल में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, ओला वृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी. दिल्ली‑NCR, यूपी, बिहार: घर से बाहर निकलते समय सावधानी रखें—तेज़ हवा, बारिश, बिजली गिरने का ख़तरा। हिमाचल, उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा टालें; लैंडस्लाइड, सड़क बंद हो सकती हैं। पूर्वोत्तर और मध्य/दक्षिण भारत: बाढ़ और जलजमाव का ख़तरा, सतर्कता बरतें।
रांची में बादल फटने का अलर्ट, मौसम विभाग की सख्त चेतावनी
उत्तर भारत में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है और कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब और यूपी में आंधी-बिजली और तेज बारिश के आसार हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी हुआ है। देश के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ और जलभराव की आशंका के चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स। भोपाल में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, ओला वृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी. दिल्ली‑NCR, यूपी, बिहार: घर से बाहर निकलते समय सावधानी रखें—तेज़ हवा, बारिश, बिजली गिरने का ख़तरा। हिमाचल, उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा टालें; लैंडस्लाइड, सड़क बंद हो सकती हैं। पूर्वोत्तर और मध्य/दक्षिण भारत: बाढ़ और जलजमाव का ख़तरा, सतर्कता बरतें।
उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जून का अंत बादलों की विदाई के साथ होगा, जबकि जुलाई का आगमन झमाझम बारिश के साथ होगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आज 30 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून के सक्रिय रहने से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
JUN 30, 2025 19:54 IST
गाजियाबाद में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के बीच शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।
JUN 30, 2025 18:15 IST
यूपी के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून के मौसम में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 1 जुलाई को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 30, 2025 17:14 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में तापमान गिरकर 31 डिग्री पुहंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश और हवाओं से तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। बीते दिनों 35 से 37 पहुंचा शहर का तापमान आज गिरकर 31 डिग्री तक पहुंच गया है।
JUN 30, 2025 15:10 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। साथ ही हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। आईएमडी ने कहा कि रविवार रात से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई।
JUN 30, 2025 15:08 IST
JUN 30, 2025 13:51 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश
पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ समेत कई हिस्सों में आज बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 70.5 मिमी बारिश हुई।
हरियाणा के यमुनानगर, हिसार, अंबाला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, पंचकूला और करनाल में बारिश हुई। यमुनानगर जिले में एक किसान ने बताया कि भारी बारिश के कारण उसके खेत पानी में डूब गए। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर और फिरोजपुर समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। क्षेत्र में बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे आ गया।
हरियाणा के यमुनानगर, हिसार, अंबाला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, पंचकूला और करनाल में बारिश हुई। यमुनानगर जिले में एक किसान ने बताया कि भारी बारिश के कारण उसके खेत पानी में डूब गए। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर और फिरोजपुर समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। क्षेत्र में बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे आ गया।
JUN 30, 2025 12:16 IST
JUN 30, 2025 10:53 IST
JUN 30, 2025 10:51 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में बारिश
सोमवार सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं और आंधी चलीं, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 14 मिमी वर्षा हुई, वहीं पालम में 16.2 मिमी और लोधी रोड क्षेत्र में 17.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
JUN 30, 2025 09:58 IST
JUN 30, 2025 09:54 IST
JUN 30, 2025 09:51 IST
JUN 30, 2025 09:21 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 1 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।
JUN 30, 2025 09:19 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में मूसलधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित
दक्षिण भारत में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और केरल में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और कई जगहों पर रेड ज़ोन की सीमा पार हो चुकी है। इसका असर विशेष रूप से निचले क्षेत्रों और नदी किनारे बसे इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
JUN 30, 2025 08:47 IST
JUN 30, 2025 08:45 IST
JUN 30, 2025 07:54 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
पूर्वोत्तर भारत में आने वाले सात दिनों के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 जुलाई से 5 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
JUN 30, 2025 07:54 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: पश्चिम भारत का मौसम
पश्चिम भारत के कोंकण और गोवा क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों तथा गुजरात राज्य के कई हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। मराठवाड़ा क्षेत्र में आज 30 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
JUN 30, 2025 07:02 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
30 जून से 5 जुलाई के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है:
- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।
- राजस्थान: 2 जुलाई से 5 जुलाई तक बारिश हो सकती है; पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी।
- उत्तराखंड: 30 जून से 3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश के आसार।
- हिमाचल प्रदेश: 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी।
- उत्तर प्रदेश: पश्चिमी भाग में 30 जून से 2 जुलाई और पूर्वी भाग में 30 जून व 1 जुलाई को भारी बारिश संभावित।
- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।
- राजस्थान: 2 जुलाई से 5 जुलाई तक बारिश हो सकती है; पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी।
- उत्तराखंड: 30 जून से 3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश के आसार।
- हिमाचल प्रदेश: 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी।
- उत्तर प्रदेश: पश्चिमी भाग में 30 जून से 2 जुलाई और पूर्वी भाग में 30 जून व 1 जुलाई को भारी बारिश संभावित।
JUN 30, 2025 06:30 IST
आज का मौसम, 30 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तरकाशी सहित अनेक जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। भारी जलप्रवाह के कारण कई सड़कें बह गईं और कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
