LIVE
यूपी बिहार समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले और बिजली गिरने का भी खतरा; दिल्ली को सताएगी भीषण गर्मी
आज का मौसम 28 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देशभर में इन दिनों मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर लू और भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो कहीं पर बारिश पर हो रही है। इस बीच कुछ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रह है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर तेज गर्मी की चपेट में है। यहां तो दिन ही नहीं बल्कि रात में भी जोरदार गर्मी पड़ रही है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत भी भीषण गर्मी झेल रहा है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान क साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम 28 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। वहीं आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में अगले चार दिन अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन इन जगहों पर गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं, आइए जानते हैं:
APR 28, 2025 22:33 IST
APR 28, 2025 22:23 IST
बिहार के मधुबनी में बदली मौसम की चाल
बिहार में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। बिहार के मधुबनी में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 28 अप्रैल से 4 मई तक मधुबनी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
APR 28, 2025 22:12 IST
गाजियाबाद में 4 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में गाजियाबाद में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 1, 2, 3 और 4 मई को जोरदार बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना होगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
APR 28, 2025 21:28 IST
इस दिन से शुरू होगा कानपुर में बारिश का दौर
यूपी के कानपुर में आने वाले दिनों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से 4 मई तक शहर में झमाझम बारिश होगी। बारिश होने से यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
APR 28, 2025 21:26 IST
दिल्ली में सुहावने मौसम के साथ होगी मई की शुरुआत
दिल्ली में मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 1 और 2 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से यहां मौसम सुहावना हो जाएगा। इसके बाद 3 और 4 मई को तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
APR 28, 2025 19:24 IST
मुंबई में रात का तापमान
मुंबई में आज रात का तापमान 29°C और हवा की गति 7km/h रहेगी।
APR 28, 2025 18:20 IST
भोपाल में शाम का तापमान
भोपाल में आज शाम का तापमान 41°C तक पहुंच जाएगा। भोपाल में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 21km/h रहने की संभावना है।
APR 28, 2025 17:17 IST
बिहार में आज शाम का तापमान
बिहार में आज शाम का तापमान 39°C तक पहुंच जाएगा। बिहार में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 11km/h रहने की संभावना है।
APR 28, 2025 16:19 IST
दिल्ली में शाम का तापमान
दिल्ली में आज शाम का तापमान 28°C है। मौसम की स्थिति के मुताबिक तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता है। शाम में बारिश होने की संभावना 0% है, और हवा की गति 13km/h रहेगी।
APR 28, 2025 15:16 IST
MP में गर्मी से फिलहाल राहत
पिछले 24 घंटे में उमरिया, भोपाल, नवगांव, ग्वालियर सहित 35 से ज्यादा जिलों में पारा काफी लुढ़का है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। कल दमोह में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी के प्रकोप से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
APR 28, 2025 14:39 IST
APR 28, 2025 13:05 IST
कल से दिल्ली में शुरू होगी बारिश
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश की संभावना जताई है। कल दिल्ली में हल्की बारिश के साथ, आंधी और वज्रपात को लेकर IMD ने येलो अलर्ट डाला है।
APR 28, 2025 12:10 IST
जोधपुर संभाग में हीटवेव की स्थिति
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के जोधपुर संभाग में हीटवेव दर्ज की गई और शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।वहीं, राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 28, 2025 11:20 IST
APR 28, 2025 09:33 IST
मौसम विभाग ने बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में पश्चिमी बिहार, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी केरल और उत्तरी आंतरिक और तटीय तमिलनाडु में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
APR 28, 2025 08:32 IST
APR 28, 2025 08:31 IST
यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज झोंकेदार हवाओं के चलने की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
APR 28, 2025 06:35 IST
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
स्काईमेट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में अगले चार दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
APR 28, 2025 06:35 IST
राजस्थान में लू का प्रकोप
राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
APR 28, 2025 06:34 IST
