आधे देश में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट! किसानों के लिए आएगी आफत; दिल्ली से बिहार तक चेतावनी
Aaj ka Mausam 27 March 2026 LIVE: धूल भरी आंधी, हल्की से लेकर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार
पश्चिमी जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से मिडिल ईस्ट और दुबई क्षेत्र में बाढ़ जैसी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका असर 29 और 30 मार्च के आसपास उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की ट्रफ के प्रभाव से धूल भरी आंधी, हल्की से लेकर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। IMD का कहना है कि, मौसम का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। 3 से 4 अप्रैल के बीच एक और सक्रिय सिस्टम आ सकता है, जबकि 6 से 9 अप्रैल के दौरान फिर से तेज स्प्रिंग स्टॉर्म बनने की संभावना है। कुल मिलाकर अगले करीब 15 दिनों में उत्तर भारत में सामान्य से अधिक तीव्र आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। चूंकि अभी अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की कटाई पूरी नहीं हुई है, ऐसे में फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिन खेतों में गेहूं पककर तैयार हो चुका है, वहां 3 अप्रैल से संभावित बड़े स्तर के तूफान से पहले कटाई कर फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लेना सही होगा। हालांकि 29-30 मार्च के दौरान आने वाला वेदर सिस्टम कुछ इलाकों में सीमित राहत भी दे सकता है।Aaj ka Mausam 27 March 2026 LIVE: आईएमडी मौसम अलर्ट – उत्तर-पश्चिम भारत
Aaj ka Mausam 27 March 2026 LIVE: मौसम विभाग का वेदर अलर्ट
Bihar Ka Mausam Live Update: मौसम चेतावनी बिहार
Rajasthan Ka Mausam Live Update: किसानों के लिए आफत वाला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 28 मार्च से राजस्थान में एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा और आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है कि खेतों या खुले स्थानों पर रखी कटी या पकी फसलों को तुरंत सुरक्षित और ढके हुए स्थानों पर शिफ्ट कर दें, ताकि खराब मौसम से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के इन इलाकों में आएगी बारिश
IMD ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ 28 से 30 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इसके चलते 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में कई जगह आंधी-बारिश
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इस दौरान कोटा में अधिकतम तापमान 38.9°C और सिरोही में न्यूनतम तापमान 17.6°C रहा।Bihar Ka Mausam Live Updates: पूरे बिहार में अलर्ट जारी
बिहार में मौसम विभाग ने आज के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुल 38 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इनमें से 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली-नोएडा में दिन भर होगी बूंदाबादी
दिल्ली के मौसम में दिन भर बूंदाबादी के आसार दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को छोड़कर सभी इलाकों में मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में शुरू हुई बारिश
दिल्ली में मौसम से जुड़ी चेतावनी के बीच बारिश शुरू हो गई है। नोएडा के कुछ इलाकों में भी बूंदाबादी जारी है।MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश के सात जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का रुख बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणाली के असर से ग्वालियर समेत सात जिलों, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में आंधी और बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों यानी 27 से 30 मार्च तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट जारी किया है। राजस्थान मौसम के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन इलाकों में येलो अलर्ट
बिहार के नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में आज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में तीन दिन आएगी बारिश
बिहार में चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच कुदरत ने करवट बदल ली है। मार्च के जाते-जाते राज्य के आसमान पर काले बादलों का डेरा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों यानी 27 से 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।Chhattisgarh Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में भी आएगी बारिश
छत्तीसगढ़ में दोपहर की तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से आज राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है, साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव का तापमान सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, जिसके बाद 2–3 डिग्री की गिरावट संभावित है।Aaj Ka Mausam Live Update: देश के इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक ओलावृष्टि और तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी तेज़ हवाओं के साथ तूफान का अंदेशा जताया गया है। वहीं, केरल और माहे में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में 30 तारीख तक होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 27 से 30 मार्च तक राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। आज आठ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर और जयपुर के आसपास मौसम में बदलाव देखा गया, जहां कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।Delhi NCR Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आएगी बारिश
आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और शाम तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।UP Ka Mausam Live Update: यूपी के 38 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते शुरू हुई आंधी और बारिश की स्थिति मार्च के अंत तक बनी रह सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी, कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी है और तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई है।UP Ka Mausam Live Update: यूपी में बादलों का डेरा
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह लखनऊ समेत दस जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।Delhi NCR Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आएगी आंधी-बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बौछारें पड़ेंगी, जिससे हवा की गुणवत्ता सुधरने और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम
बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज और कल राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और शिवहर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गया, पटना, बेगूसराय, भागलपुर और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में भी खराब मौसम की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं
Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल
Nalanda News: '500 रुपये दीजिए'...मेहनताने की मांग का खौफनाक अंजाम, खौलते तेल में डाला गया मजदूर, बुरी तरह झुलसकर हुई मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited
