LIVE

बिहार में जमकर बरसेंगे बादल, यूपी-दिल्ली भी लेंगे राहत की सांस

Nishant TiwariUpdated Apr 27, 2025, 23:16 IST

भीषण गर्मी और लू के थपेड़े सहने के बाद मौसम की ओर से थोड़ी राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। दिल्ली में लू का अलर्ट हटा लिया गया है। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी मौसम कुछ नरमी अख्तियार करेगा। हालांकि, ये राहत स्थाई नहीं है फिर भी झुलसा देने वाली गर्मी के असर को कुछ कम करने में ये मददगार साबित होगा।

 बिहार में जमकर बरसेंगे बादल, यूपी-दिल्ली भी लेंगे राहत की सांस
बिहार में जमकर बरसेंगे बादल, यूपी-दिल्ली भी लेंगे राहत की सांस

कई दिनों तक लगातार हीटवेव के अलर्ट को झेलते शहरों में कुछ-कुछ राहत की संभावनाएं दिख रही हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों पर छिटपुट बारिश और आंधी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के इस असर से पारे में कुछ गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। आप भी अपने शहरों के मौसम का ताजा हाल जानने के लिए नजरें बनाए रखें।

APR 27, 2025 14:25 IST

हरियाणा में तीन दिनों तक रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आगले तीन दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी। 30 अप्रैल से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना बढ़ेगी। इससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी।
APR 27, 2025 13:41 IST

रांची में भी दिखा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव हो रहे हैं। यही वजह है कि सुबह से रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने रांची सहित कई शहरों में आज से तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रांची में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है।
APR 27, 2025 13:42 IST

छत्तीसगढ़ में गिरा पारा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हैं और हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है।
APR 27, 2025 11:05 IST

एक बार फिर दिल्ली में रिज का पारा हाई

APR 27, 2025 10:21 IST

पूर्व और उससे लगे मध्य भारत के इलाकों के लिए चेतावनी

APR 27, 2025 08:44 IST

MP में भी बारिश के आसार

मध्यप्रदेश के पूर्वी जिलों, यानी जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश भी होगी और कुछ जगहों पर तेज गर्मी भी पड़ेगी।
APR 27, 2025 07:19 IST

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई है। धूल उड़ने से विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बादलों की गरज चमक के साथ में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
APR 27, 2025 07:06 IST

बिहार में पलटेगा मौसम

शनिवार को कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर के कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की आशंका व्यक्त की गई थी। अब पूरे बिहार में बारिश का दौर शुरू हो रहा है। पूरे बिहार के कई स्थानों पर आज बारिश की संभावना है। किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
APR 27, 2025 07:05 IST

लखनऊ में कल पड़ेंगी राहत की बूंदें

लखनऊ में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री गिरावट आने की संभावना है, साथ ही न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। शहर में आज मौसम साफ रहेगा दोपहर के बाद आसमान हल्के बादल नजर आ सकते हैं। वहीं कल लखनऊ में भी वज्रपात की संभावना है।
APR 27, 2025 07:05 IST

यूपी में कहीं आंधी तो कहीं लू

उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों के लिए राहत की बात है, तो कुछ शहरों के लिए अब भी मौसम का हाल जस का तस बना हुआ है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में आने वाले शहरों में कहीं कहीं आज हीटवेव का नोटिस है तो कहीं तड़क-चमक के साथ वज्रपात और आंधी का। यही हाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी है।
APR 27, 2025 07:05 IST

दिल्ली में खत्म हुई हीटवेव की मार

दिल्ली के लिए राहत की बात है कि हीटवेव का अलर्ट हटा लिया गया है और अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। आसमान में छिटपुट बादल नजर आ सकते हैं और कभीकभार सतही हवाएं भी चल सकती हैं। जिनकी रफ्तार 10 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
APR 27, 2025 07:05 IST

आज दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार से ही अधिकतम तापमान में लगभग रोजाना एक डिग्री की कमी दर्ज होती दिख रही है। ये सिलसिला मंगलवार तक चलेगा, उसके कुछ दिनों बाद तक अधिकताम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।