LIVE
यूपी में 44 तो बिहार में 45 के करीब पहुंचा तापमान! IMD ने जताई बारिश की संभावना, दिल्ली में आज भी राहत नहीं
खूब पारा चढ़ने और गर्मी का भीषण प्रकोप देखने के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। यूपी और बिहार के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसी उम्मीद है कि शनिवार रात से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज भी लू का अलर्ट है। कल से दिल्ली में भी मौसम से कुछ नरमी की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी लू का अलर्ट है। राजस्थान के कई इलाके भी गर्मी की मार झेल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक राहत भरी खबर है कि। लू के अलर्ट में कमी आई है, रविवार से राजस्थान के कुछ इलाकों यूपी और बिहार में बारिश और आंधी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने अपनी नजरें मौसम पर बनाए रखने की सिफारिश की है।
APR 26, 2025 20:14 IST
यूपी में 44 तो बिहार में 45 के करीब पहुंचा तापमान
आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सुल्तानपुर में पर 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा आज दिल्ली के रिज में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वाराणसी में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया बिहार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है बिहार के गया में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है
APR 26, 2025 15:53 IST
झारखंड के 13 जिलों में कल ऑरेंज अर्लट
झारखंड के 13 जिलों में रविवार से दो दिनों तक बादल गरजने और ओले गिरने के साथ तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में बदलाव आने पर भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
APR 26, 2025 15:22 IST
दिल्ली में आज भी खराब स्तर पर रहा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
APR 26, 2025 14:24 IST
दिल्ली में आज सुबह 20.7 डिग्री रहा पारा
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत रहा।
APR 26, 2025 13:04 IST
APR 26, 2025 11:41 IST
तपते बिहार में आंधी-बारिश के आसार
गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, जमुई, मुंगेर और बांका सहित कई जिलों में लू का असर बना रहेगा। इसके साथ ही आज से 29 अप्रैल के दौरान प्रदेश में मेघगर्जन, व्रज पात, ओलावृष्टि और 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार वाली सतही हवाओं की भी संभावना है। निश्चित रूप से इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
APR 26, 2025 10:33 IST
APR 26, 2025 09:41 IST
MP के 19 जिलों में हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ट्रफ गुजरने की वजह से प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज ग्वालियर, जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में लू चलने की संभावना है।
APR 26, 2025 08:20 IST
यूपी में आ सकती है आंधी-बारिश
26 से 29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
APR 26, 2025 07:05 IST
राजस्थान के कुछ हिस्सों में राहत की उम्मीद
हीटवेव और पारा तेज होने के कारण गर्मी कल भी राजस्थान में लोगों को परेशान करती रही। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार रहा। आज भी श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, बाड़मे में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बादल छाने, आंधी चलने और छिटपुट बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 26, 2025 07:05 IST
यूपी में बदलेगा मौसम
हालांकि, एक राहत भरी खबर यह है कि 26 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी का प्रकोप कुछ कम होगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के लिए रविवार से तड़क-गरज के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मंगलवार के लिए तूफान और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 26, 2025 07:05 IST
यूपी में भी खूब चढ़ा पारा
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तापमान का बढ़ना लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को यह चेतावनी 40 जिलों के लिए थी। प्रदेश के लगभग 30 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।
APR 26, 2025 07:04 IST
बिहार में बारिश
बिहारवासियों के लिए राहत की बात है। लू का प्रकोप झेल रहे 15 जिले और प्रदेश भर में 40 का आंकड़ा छूते पारे में कुछ गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की रात से पूर्वा हवा चलेगी, जिससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना भी जताई गई है।
APR 26, 2025 07:04 IST
दिल्ली में आज भी चलेगा हीटवेव
दिल्ली में आज, शनिवार के लिए भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है। 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाओं के साथ आज हल्के बादल दिखाई देंगे। हालांकि, राहत की बात है कि रविवार से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 41 रहेगा और बादल भरे आसमान के बीत अगले कुछ दिनों में एक तापमान एक डिग्री फिर गिर सकता है।
