LIVE

कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी से तपेगी धरती; जानें अपने शहर का वेदर

Pooja KumariUpdated May 23, 2025, 19:13 IST

आज का मौसम 23 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। इन राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही हैं। इस बीच दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। साथ ही तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज आंध के साथ बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी प्री मानसून गतिविधियां होने से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी से तपेगी धरती; जानें अपने शहर का वेदर
कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी से तपेगी धरती; जानें अपने शहर का वेदर

आज का मौसम 23 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारश की संभावना है। ये राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। बारिश के बावजूद यहां गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं केरल और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAY 23, 2025 19:12 IST

वीकेंड पर बारिश के दिख रहे आसार

IMD की मानें तो अगले दो दिन दिल्ली-NCR समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें मौसम सुहावना कर सकती हैं।
यहां पढ़ें- कैसा रहने वाला है कल का मौसम
MAY 23, 2025 18:01 IST

Patna Aaj Ka Mausam: बिजली चमकने पर क्या करें क्या नहीं

MAY 23, 2025 17:13 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के इन इलाकों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए नवादा और जमुई के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान लोगों को पेड़ों और कमजोर इमारतों से दूर रहने और सावधान रहने की सलाह दी है।
MAY 23, 2025 16:41 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: मौसम विभाग ने जारी की मल्टी हजार्ड वार्निंग

MAY 23, 2025 16:12 IST

राजस्थान के इन इलाकों में आंधी बारिश की चेतावनी

बारां,कोटा, झालावाड़ जिले और आसपास के इलाकों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ में मौसम विभाग ने बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 23, 2025 13:37 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: इन जिलों के लिए भी आया ऑरेंज अलर्ट

MAY 23, 2025 12:48 IST

बिहार के इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में बारिश की संभावना

MAY 23, 2025 12:46 IST

दिल्ली के रिज में दर्ज हुआ सबसे अधिक पारा

MAY 23, 2025 11:04 IST

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा शाहपुरा (भीलवाड़ा) में 30 मिलीमीटर दर्ज की गई। राजस्थान में अधिकतर भागों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है।
राज्य में भीषण गर्मी और लू का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।
MAY 23, 2025 10:46 IST

ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन पर बुरा प्रभाव

ओडिशा के कई जिलों में गुरुवार देर रात भारी बारिश दर्ज की गई। इस कारण कई सड़कें और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया। ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा। कई जगहों पर पानी सीने तक भर गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक असम के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
MAY 23, 2025 09:07 IST

मुंबई में आज सुबह हुई हल्की बारिश

MAY 23, 2025 07:40 IST

गोवा में भारी बारिश का अलर्ट

गोवा में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सरकार ने लोगों को दूधसागर झरने के पास जाने पर रोक लगाई है। साथ ही ऐसे स्थानों और उच्च जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की भी अपील की है।
MAY 23, 2025 05:36 IST

केरल में भारी बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने केरल में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 24 से 26 मई तक कन्नूर और कासरगोड, 25 और 26 मई को कोझिकोड और वायनाड, तथा 26 मई को त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 मई को 12 जिलों, 24 मई को नौ जिलों, 25 मई को 10 जिलों और 26 मई को सात जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
MAY 23, 2025 05:36 IST

राजस्थान में आज मौसम का हाल


मौसम विभाग ने राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 21-23 मई के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस रहने, लू/तीव्र लू चलने और रात का तापमान अधिक होने की पूरी संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं या लू चलेंगी। राज्य के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
MAY 23, 2025 05:36 IST

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी


राजस्थान में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है और श्रीगंगानगर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रहा था। इसके अलावा अधिकतम पारा बीकानेर में 46.6 डिग्री, संगरिया में 46.5 डिग्री, वनस्थली में 46.2 डिग्री, चूरू में 46.1 डिग्री व जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, पिलानी में 45.3 डिग्री तथा फलोदी में 45.0 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.8 व 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAY 23, 2025 06:15 IST

यूपी में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में आज मौसम का तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 65 से ज्यादा जिलों में आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
MAY 23, 2025 05:36 IST

दिल्ली में आज बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां बुधवार रात को आए तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।