दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी के कई जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है। कई राज्यों में शीतलहर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम की यही स्थिति रह सकती है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी के कई जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
