LIVE
आज का मौसम, 23 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: यूपी-उत्तराखंड में आज बारिश के आसार, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी
आज का मौसम, 23 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: यूपी-उत्तराखंड में आज बारिश के आसार, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी
DEC 23, 2024 17:40 IST
मुंबई में आज कैसा रहा मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मिलाजुला मौसम दिखा। मुंबई के आसमान में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
DEC 23, 2024 16:46 IST
शिमला में हल्की बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सोमवार को एक बार फिर से बर्फ की चादर से ढक गई। बर्फबारी की खबर से जहां पर्यटक खासे उत्साहित हैं वहीं पर्यटन उद्योग से जुड़े स्थानीय लोगों और किसानों के चेहरों पर भी खुशी की अलग ही चमक देखी जा सकती है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बर्फबारी से स्थानीय लोगों को पर्यटकों के बड़ी संख्या में यहां आने और किसानों को सेब की बढ़िया फसल होने की उम्मीद बंधी है।
DEC 23, 2024 14:28 IST
गुरुग्राम में इस दिन होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में गुरुग्राम में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में 27 दिसंबर को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 23, 2024 13:31 IST
आगामी दिनों में दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 26, 27 और 28 दिसंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी।
DEC 23, 2024 12:52 IST
DEC 23, 2024 11:39 IST
नोएडा में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने यूपी के नोएडा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस बीच सुबह की शुरुआत नोएडा में बूंदाबांदी के साथ हुई है। आने वाले दिनों में भी नोएडा में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
DEC 23, 2024 10:22 IST
बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कुछ जिलों में मध्यम कोहरा भी छाया रहा। फिलहाल प्रदेश में जोरदार ठंड नहीं पड़ रही है। 27 और 28 दिसंबर को मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है।
DEC 23, 2024 08:42 IST
DEC 23, 2024 08:39 IST
DEC 23, 2024 08:38 IST
UP Aaj Ka Mausam (यूपी आज के मौसम का अपडेट) 23 December 2024: नोएडा-गाजियाबाद में बारिश होने के आसार
आज नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इन दोनों शहरों में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
DEC 23, 2024 06:11 IST
JK Aaj Ka Mausam (जम्मू-कश्मीर आज के मौसम का अपडेट) 23 December 2024: जम्मू-कश्मीर में आज कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
रविवार को जम्मू में भी शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। इस दिन श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, कुकरनाम में माइनस 3.7 डिग्री और बनिहाल में माइनस 1.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। आज भी जम्मू-कश्मीर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 दिसंबर को भी प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
DEC 23, 2024 06:09 IST
HP Aaj Ka Mausam (हिमाचल प्रदेश आज के मौसम का अपडेट) 23 December 2024: हिमाचल में आज भीषण शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 26 दिसंबर के दौरान भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी हिमाचल में भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिली थी।
DEC 23, 2024 06:09 IST
DEC 23, 2024 06:09 IST
UP Aaj Ka Mausam (यूपी आज के मौसम का अपडेट) 23 December 2024: यूपी में आज बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश में आज बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सोमवार को पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 24 दिसंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही दोनों हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के भी आसार हैं।
DEC 23, 2024 06:09 IST
Uttarakhand Aaj Ka Mausam (उत्तराखंड आज के मौसम का अपडेट) 23 December 2024: उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही देहरादून के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बारिश से ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।
