LIVE

देशभर में आंधी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कई इलाकों के लिए चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी उमस

Nishant TiwariUpdated May 22, 2025, 21:27 IST

आज का मौसम 22 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: कल दिल्ली NCR में आंधी और भारी बारिश की स्थिति बनी रही। यूपी और बिहार के भी कुछ इलाकों में भी मौसम विभाग ने आंधी और तड़क-गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। उत्तर भारत के तमाम हिस्सों लगभग ऐसा ही माहौल रहने वाला है।

 देशभर में आंधी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कई इलाकों के लिए चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी उमस
देशभर में आंधी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कई इलाकों के लिए चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी उमस

आज का मौसम 22 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: दिनभर की तपती गर्मी के बाद अचानक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में कल झमाझम बारिश देखने को मिली। अचानक मौसम के इस करवट से तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इससे लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा आंधी-बारिश से लेकर बिजली-ओलों तक के गिरने की आशंका के बीच आइए दिन भर के मौसम पर नजर बनाए रखते हैं।

MAY 22, 2025 21:27 IST

एमपी के सागर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही: छत उड़ी, बच्चे भी फंसे

MAY 22, 2025 16:40 IST

गुजरात के समुद्री तटों पर चक्रवात की संभावना, ओखा कोस्टगार्ड में अलर्ट

गुजरात के समुद्री तटों पर संभवित चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने ओखा कोस्टगार्ड द्वारा मछवारो को समुद्र किनारे पहुचने की सूचना दी गई। समुद्री इलाको में कोस्टगार्ड एलर्ट पर हैं। ओखा कोस्टगार्ड के जवानों और समुद्र किनारे मछुआरों को वापस लौट आने की सूचना दी जा रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते ओखा कोस्टगार्ड द्वारा मछवारो को एनाउंसमेंट कर सूचित किया जा रहा है।
MAY 22, 2025 14:29 IST

Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान में जारी किए गए हैं अलर्ट

जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, जयपुर, टोंक में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 22, 2025 12:28 IST

Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: जयपुर में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। दिन भर आसमान में छिटपुट बादल रहेंगे और आजकल में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
MAY 22, 2025 11:51 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: पश्चिमी तटों पर बारिश की आशंका

IMD के मुताबिक पश्चिमी तटीय इलाकों में अगले पांच दिन भारी बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, कोंकण तट, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के साथ ही केरल इस भारी बारिश से प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा पूर्वी और सेंट्रल इंडिया में भी झमाझम बारिश के साथ ही बिजली गिरने और तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
MAY 22, 2025 10:53 IST

Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: कल सबसे गर्म रहा आया नगर

MAY 22, 2025 09:15 IST

Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी के गोरखपुर में भी बरस रही बूंदें

MAY 22, 2025 09:01 IST

Delhi Aaj Ka Mausam: आज दिल्ली में बारिश नहीं

कल की बारिश के बाद दिल्ली NCR में आज उमस बढ़ी रहेगी और आसमान में हल्के बादलों के बीच से सूरज चमकेगा। यानी, गर्मी से राहत की आज कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर भी कोई चेतावनी नहीं आई है।
MAY 22, 2025 08:05 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: दो और जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सारण, औरंगाबाद जिले के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के भीतर तड़क गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से खुले जगहों, पेड़ और बिजली के खंभों के पास ना रहने की अपील की है।

यहां पढ़िए- आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम
MAY 22, 2025 06:58 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: पटना समेत इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

MAY 22, 2025 06:10 IST

गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश

गुजरात और महाराष्ट्र में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में दक्षिणी हिस्सों और सौराष्ट्र में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
MAY 22, 2025 06:10 IST

यूपी में आज भी बरसेंगे बादल

यूपी के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना है। नेपाल सीमा से लगे जिलों में आज आंधी बारिश की ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष पूर्वांचल और अवध के इलाकों में आंधी और बारिश के लिहाज से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 22, 2025 06:10 IST

बिहार में अलर्ट

बिहार में आज भी कुछ जगहों पर बारिश आ सकती है। राज्य के उत्तरी भाग के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ आज ठनके और बारिश की भी संभावना है।
MAY 22, 2025 06:10 IST

इस हफ्ते गर्मी से राहत

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस हफ्ते तापमान में कुछ और डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
MAY 22, 2025 06:09 IST

दिल्ली में कल आई थी झमाझम बारिश

कल दिल्ली और आसापास के इलाकों में जोरदार बारिश और आंधी देखी गई। हवा की रफ्तार 79 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई थी। इससे आज राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।