उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, शीतलहर को लेकर जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कुछ राज्यों में तो तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे अच्छी ठंड पड़ रही है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम तो अच्छी ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य रह रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि जल्द ही पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।
उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, शीतलहर को लेकर जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार इससे पहले बुधवार को रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान था। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
