LIVE उत्तर भारत में जारी बदलते मौसम का दौर, बिहार-यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
आज का मौसम 21 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है, खासकर दिल्ली-एनसीआर में जहां तापमान हर दिन नया रूप ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कुछ हिस्सों में तापमान नियंत्रित हुआ है, जबकि दक्षिण भारत में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हालांकि, जल्द ही नौतपा का दौर शुरू होने वाला है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

उत्तर भारत में जारी बदलते मौसम का दौर, बिहार-यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
आज का मौसम 21 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के अधिकतर हिस्सों में इस दौरान गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। बात अगर उत्तर भारत की करें तो यहां मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी के इस कहर से राहत मिल सकती है। रिपोर्ट की माने तो दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बरसात की संभावना जताई है। हालांकि, मई और जून के महीने गर्मी में पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन भारत के कुछ क्षेत्रों में बरसात के फुहारों ने तापमान को नियंत्रित करने में बेहद मदद की है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो तपिश को रह-रहकर कम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, 25 मई से नौतपा लगने वाला है, जिसमें नौ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर रहेगा।
इस दौरान लोगों को विशेष सावधानियां रखने की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान दक्षिण भारत और दक्षिण-पश्चिमी राज्यों के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के आगाज से मौसम सुहावना हो रखा है, लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बरसात के प्रभाव ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बना दी है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के आसपास दो छोटे स्तर के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, एक उत्तर पंजाब में, और दूसरा दक्षिण हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में। इन दोनों के बीच एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ बन रही है, जो दिल्ली के करीब से गुजरते हुए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। ये प्रणाली सप्ताह के अंत तक प्रभावी बनी रहेगी। ऐसे में यहां देखिए आज देश के मौसम की अपडेट।
कल कहीं चलेगी लू,कहीं होगी बारिश
कल दिल्ली, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, वहीं राजस्थान में कल लू की स्थिति भी बन सकती है। यह जानने के लिए कि कल का मौसम कैसा रहेगा, यहां पढ़िए-
कल के मौसम का हाल Aaj Ka Mausam LIVE: अगले दो दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम
Aaj Ka Mausam LIVE: IMD ने जताई अरब सागर में तूफान की आशंका, मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने से बचने की सलाह
भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में महाराष्ट्र और गोवा के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। 21 मई से 24 मई के बीच इसके और तीव्र होने का अनुमान है। साथ ही, यह कम दबाव का क्षेत्र आगे उत्तर की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, राज्य के तटीय इलाकों को कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन इसका असर रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और पालघर के पास समुद्र पर पड़ सकता है, जिससे समुद्र में उथल-पुथल रहने की संभावना है।
इसलिए, आपदा प्रबंधन विभाग ने मछुआरों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और गहरे समुद्र में जाने से बचने की चेतावनी दी है
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: इन इलाकों में भी आंधी बारिश की संभावना
अगले कुछ घंटों में सहरसा, मधेपुरा सुपौल में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बिजली की गरज-तड़क के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के खटीमा में बरसे बादल
पटना समेत इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट
यूपी की इन जगहों पर आंधी और बरसात की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को यूपी के मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और मिर्जापुर में आंधी और बरसात की संभावना है।
मुंबई में आज का तापमान
आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार में इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
असम का मौसम
असम की राजधानी गुवाहाटी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां तेज बरसात से सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो रहा है। गुवाहाटी के अधिकतर घरों में बारिश का पानी जमा हो जा रहा है।
राजस्थान में जारी लू का दौर
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी इलाके में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। ऐसे में इस दौरान लू का दौर जारी रहने की संभावना है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में पुरवा हवा के चलते पछुआ हवा का प्रभाव कम हो गया है। इस वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
यूपी का वेदर
यूपी में इस दौरान गर्मी का कहर जारी है, लेकिन जल्द ही उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं। प्रदेश में 25 मई तक बरसात के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के द्वारा आज दिल्ली में बहुत हल्की से मध्यम बरसात और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।