आज का मौसम, 20 December 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर दिखी बर्फबारी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: आज दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यूपी और एमपी में भी घने कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है।
Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली में ठंड-कोहरे और पॉल्यूशन का ट्रिपल अटैक, 5 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम
इसके अलावा कई राज्यों में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है। आज राजस्थान, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी देखने को मिली है। जिससे तापमान माइनस पर दर्ज हुआ। उत्तराखंड में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
UP Aaj Ka Mausam: यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
बिहार में बढ़ेगा तापमान
यूपी के 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट
बिहार के 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट
Rajasthan Aaj Ka Mausam (राजस्थान आज के मौसम का अपडेट) 20 December 2024:आज राजस्थान के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
कई राज्यों में कोल्ड वेव का अटैक
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भीषण शीतलहर दर्ज की गई। वहीं हरियाणा, पश्चिमी यूपी, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू में भी शीतलहर की स्थिति देखने को मिली। गुरुवार को पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा भी दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी आज भीषण शीतलहर की चेतावना जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसबर तक प्रदेस के कुछ इलाकों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में आज शीतलहर चलने की संभावना है। 21 दिसंबर को भी कई स्थानों पर शीतलहर से भीषण शीतलहर चलने के आसार हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आज कोहरे का येलो अलर्ट
दिल्ली में फिलहाल घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ ही पॉल्यूशन भी छाया हुआ है। आज भी अधिकतम जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
