Aaj ka Mausam 18 November 2025 LIVE: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड तो दक्षिण में बारिश का प्रकोप जारी, जल्द ही दिल्ली में चलेगी शीतलहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में बिगड़ी हवा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस श्रेणी की हवा न केवल अस्थमा, हृदय और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह है, बल्कि स्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 430 के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया, जिससे यह एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पहाड़ों पर मौसम का क्या है हाल
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तराखंड और हिमाचल में ठंडी हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है। आज से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अगले सात दिनों तक बिहार में कोई अलर्ट नहीं
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पटना और आसपास के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। तराई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कब से शुरू होगी शीतलहर
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में शीतलहर की शुरुआत दिसंबर के शुरुआती दिनों में होने की संभावना है। वर्तमान में 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं लोगों को ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। 18 नवंबर से 23 नवंबर के बीच मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन रातें लगातार ठंडी होती जाएंगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली NCR में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी हुई है, हालांकि दोपहर के समय तेज धूप भी निकल रही है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन 18 नवंबर से 22 नवंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि 18 से 23 नवंबर के बीच रात का तापमान, जो फिलहाल 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, बढ़कर लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
आज से उत्तर प्रदेश में शीत लहर का असर तेज होने की संभावना है। कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज में सुबह के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनिवास बीवी और कांग्रेस सेवादल का X अकाउंट सस्पेंड, अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेगी कांग्रेस
गुरुग्राम में देर रात पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, 136 ग्राम MDMA और हथियार बरामद
हिरासत में ममता ने खोला मोर्चा, मुंह पर लगाया टेप; कहा-वापस नहीं जाउंगी कोलकाता
आप नेता सौरभ भारद्वाज को राहत, डिप्टी CM प्रवेश वर्मा की याचिका खारिज; मानहानि मामले में कोर्ट ने क्या कहा?
सावधान! रील बनाने के चक्कर में 24 घंटे में दो लोगों की मौत, सोशल मीडिया का जुनून पड़ा भारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
