कई इलाकों में आएगी आंधी-बारिश, यूपी में शीतलहर का अलर्ट; जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ के मौसम का हाल
पहाड़ों से मैदान तक बारिश और ठंड का असर
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश संभव है।
- राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी इसका आंशिक असर दिखेगा, जहां बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
- उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की संभावना जताई गई है, और सोमवार से सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है। तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान
- महाराष्ट्र और विदर्भ में भी ठंडक बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
- बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, अंडमान-निकोबार और अरुणाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
- नॉर्थ ईस्ट में अगले पांच दिनों में तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।
दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण दोनों चरम पर
- दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
- आज, रविवार को हल्का कोहरा रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शहर के 16 निगरानी केंद्रों ने AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया। शनिवार को बवाना में AQI 443 और वजीरपुर में 434 रहा।
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। यदि AQI 0 से 50 के बीच है तो इसे ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। यह स्केल वायु प्रदूषण के स्तर को समझने और उसके स्वास्थ्य प्रभावों का आकलन करने में मदद करता है। अब मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और देखिए जानिए लाइव मौसम का हाल।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मौसम पूर्वानुमान बिहार
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मौसम चेतावनी और वर्षा मानचित्र पंजाब और हरियाणा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर और पुडुकोट्टई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।दिल्ली में आज सुबह बेहद खराब रही हवा
दिल्ली में आज सुबह औसत एक्यूआई 385 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 18 इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में आएगी बारिश
उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अधिकांश इलाके शुष्क बने रहेंगे, लेकिन जहां वर्षा होगी, वहां 5 से 10 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जिससे अधिकतम तापमान 25–28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12–15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में भी आया शीतलहर का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रांची सहित झारखंड के 11 जिलों में 17 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे यह लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भी दिखेगी शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिला है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चली, जबकि पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क बना रहा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रविवार को सीकर और टोंक में भी शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में शीतलहर का अलर्ट
आज रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर और बदायूं में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में चलेगी शीतलहर
बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, सुपौल, पटना, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, अरवल, मुजफ्फरपुर और कटिहार जैसे जिलों में ठंड का असर विशेष रूप से महसूस किया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह से इन क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में इस बार ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर नवंबर के शुरुआती और मध्य दिनों में हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। राज्य में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 9–10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह ठंड आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है और यूपी के शहर भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का असर पश्चिमी हिस्सों की तुलना में अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज पूर्वी यूपी में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ होने की संभावना है, जिससे ठंडक और बढ़ सकती हैआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश का कहर, पानी में बहा करोड़ों का धान, डूबी फसल की ढेरियां तलाशते दिखे किसान
JMB की आतंकी साजिश मामले में NIA का बड़ा एक्शन, पश्चिम बंगाल से एक और आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, आधी रात पूर्व पार्षद के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में फैली दहशत
अयोध्या में टक्कर पर सियासत तेज, 'हवा के झोंके में उड़ जाएंगे अहंकारी लोग', योगी के बयान पर बोले सपा सुप्रीमो
बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
