LIVE
Aaj ka Mausam 16 July 2025 LIVE: कहीं राहत तो कहीं आफत बना मानसून; झारखंड-राजस्थान में अलर्ट, बिहार में आई ऑरेंज चेतावनी
Aaj ka Mausam 16 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अधिकांश इलाकों में सूरज या तो छुपा हुआ है या बादलों के बीच से झांक रहा है। बदली भरे इस मौसम में बरसात भी जोरदार हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट घोषित है।
Aaj ka Mausam 16 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह पूरे देश में मानसून का जोरदार असर देखने को मिलेगा। आज और कल कश्मीर से कन्याकुमारी तक तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में तेज आंधी, बवंडर और मूसलधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। आइए देखते हैं शहरों के मौसम की लाइव अपडेट।
JUL 16, 2025 15:03 IST
JUL 16, 2025 12:28 IST
JUL 16, 2025 12:07 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में यहां होने वाली है बारिश
कुछ ही देर में, दिल्ली के कई जैसे बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, मुंडका, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट में पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली के साथ आंधी आने की संभावना है।
JUL 16, 2025 11:35 IST
JUL 16, 2025 10:49 IST
JUL 16, 2025 09:19 IST
JUL 16, 2025 09:03 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज भारी बारिश
आज पटना, गया, पूर्णिया सहित शेष जिलों में भी झमाझम बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में ठनका गिरने की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 16, 2025 06:45 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड के छह जिलों में अलर्ट
झारखंड में मौसम विभाग ने रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, साथ ही कुछ जगहों पर येलो अलर्ट भी लागू है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
JUL 16, 2025 05:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज यहां होगी बारिश
राजस्थान में आज जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत अन्य कुछ भागों में भारी और अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
JUL 16, 2025 05:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 16, 2025 05:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR का मौसम
दिल्ली-NCR क्षेत्र में बदली और कभी-कभार धूप दिखाई दे रही है। उमस भी बढ़ी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल दिखाई देंगे और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
JUL 16, 2025 05:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, शामली, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, झांसी, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर, कौशांबी, प्रयागराज, गोरखपुर, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, जौनपुर, लखनऊ, सीतापुर, देवरिया, बस्ती और बहराइच समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में आंधी, तूफान के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है।
JUL 16, 2025 05:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो, आज कई इलाकों में मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग ने आज से 19 जुलाई को बादलों की गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
