आज का मौसम, 16 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार में शीतलहर का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तो हालात बेहद खराब हैं। घने कोहरे ने दृश्यता को लगभग शून्य कर दिया है जिसके कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई उड़ानें रद्द या विलंबित हुई हैं और सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। ठंड के साथ बारिश का यह दौर लोगों के लिए और मुश्किलें बढ़ा सकता है।
आज का मौसम, 16 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार में शीतलहर का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कल, 17 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण दृश्यता पर असर रहेगा। वाहन चालकों को धीमी गति में सतर्क रहकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
