देशभर में मानसून का असर तेज, राजस्थान में अलर्ट, दिल्ली NCR के इन इलाकों में आने वाली है बारिश
पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून सक्रिय
पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने मछुआरों को अगले 24 घंटे तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। उत्तरी ओडिशा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। कोलकाता में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में देखा जाएगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में कहर ढा रहा मौसम
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कहर के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मंडी में हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मध्यप्रदेश में इस मानसून में औसत से 76 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
मध्यप्रदेश में इस मानसून सत्र में सोमवार तक सामान्य से 76 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है और एक जून से अब तक टीकमगढ़ जिले में सर्वाधिक 828.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वी एस यादव ने बताया कि एक जून से 30 सितंबर के बीच मध्यप्रदेश में मानसून की औसत वर्षा 1024 मिमी रहती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मानसून के जोर पकड़ने से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जगहों पर भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हुई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड के 19 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने झारखंड के 19 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची शामिल हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अगले 1 घंटे में दिल्ली NCR में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 घंटे में दिल्ली NCR के मानेसर, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहना, रेवारी, बावल, नूंह (हरियाणा) नंदगांव, बरसाना (यूपी) में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, चूरू, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में बारिश के अलर्ट
आज अजमेर, नागौर और पाली जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जालौर में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में छाए हैं घने बादल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट
राज्य के दक्षिण भाग के जिलों के कुछ स्थानों पर ठनका गिरने और आंधी चलने की संभावना है। साथ जमुई, नवादा एवं गया जिलो के एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
भारी बारिश जलजमाव के साथ अन्य कई समस्याओं को जन्म दे रही है। इसी बीच IMD की पूर्वानुमान में राजधानी दिल्ली में बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 15 जुलाई को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में भी बारिश
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी है। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज और बलिया में तेज बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में यहां आएगी बारिश
बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद और रोहतास जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, समस्तीपुर और सारण में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं
Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल
Nalanda News: '500 रुपये दीजिए'...मेहनताने की मांग का खौफनाक अंजाम, खौलते तेल में डाला गया मजदूर, बुरी तरह झुलसकर हुई मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited
