अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में गिरेगी बर्फ; जानें आज का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान का वेदर अपडेट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: शीतलहर की चेतावनी!
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश के आसार
राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज मौसम का हाल
बिहार में शुक्रवार को मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। बिहार में आज अधिकतम तापमान लगभग 26°C तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 14°C से 16°C के बीच रह सकता है।NCR के शहरों में कितना रहा एक्यूआई
नोएडा में आज सुबह AQI बेहद खराब स्तर पर रहा। यहां एक्यूआई 381 और ग्रेटर नोएडा में 380 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 360, गुरुग्राम में 290 और फरीदाबाद में 256 एक्यूआई दर्ज हुआ।दिल्ली में आज भी 400 पार रहा एक्यूआई
दिल्ली में लगातार चौथे दिन गंभीर श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 401 रहा। इस दौरान राजधानी के 27 निगरानी स्टेशनों में 400 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चंडीगढ़ में इस सीजन की सबसे ठंडी रात
चंडीगढ़ में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रही। खास बात ये हैं कि चंडीगढ़ का तापमान गुरुवार को धर्मशाला और कसौली जैसे हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में पिछले 5 सालों में यह नवंबर में सबसे ठंडी रात रही।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
आज पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्र प्रयाग, चमोली में पारा तेजी से नीचे लुढ़क सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
आज दिल्ली, पूर्वी यूपी, बिहार और हरियाणा में सुबह के समय शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी 15 नवंबर तक शीतलहर चल सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज शीतलहर चलने की संभावना
यूपी में आज से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय कोहरे की चादर भी छाई रह सकती है। साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है। आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आज सुबह 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
जेपी की जयंती पर लखनऊ में सियासी घमासान, JPNIC के लीज और निर्माण खर्च पर बरसे ब्रजेश पाठक
दिल्ली में प्रदर्शन और छात्रों की गिरफ्तारी पर अखिलेश का तीखा हमला, बोले- 'EC बीजेपी के लिए कर रहा काम'
Patna News: युवाओं पर बल प्रयोग का समर्थन नहीं करता, लेकिन उपद्रव स्वीकार्य नहीं, कांग्रेस और JNU प्रोफेसर मामले पर भी बोले चिराग
दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट पर MCD की नजर, निर्माण स्थलों पर नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
