उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली ठंड, स्वेटर-जैकेट में भी कांप रहे लोग, कई स्थानों पर आज शीतलहर का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: फरीदाबाद में गिरा पारा
हरियाणा के फरीदाबाद में लगातार ठंड बढ़ रही है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में ठंड बढ़ी
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां तापमान में कमी आई है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हल्की हवाओं के बीच धूप की हल्की गुनगुनाहट से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मोडरेट श्रेणी में अहमदाबाद का एक्यूआई
गुजरात के अहमदाबाद जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह 10 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 187 दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया जा रहा है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: 400 के पार हुआ दिल्ली में एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबो हवा बहुत खराब हो गई है। दिल्ली का एक्यूआई अब खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई आज 414 दर्ज किया जा रहा है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: हरियाणा में चलेगी शीतलहर
हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम के साथ अब दिन से समय में भी ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे, धुंध और हवाओं से धूप का असर कम होने लगा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच आज यानी 12 नवंबर को हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम में हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलेंगी। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में मौसम कैसा बना रहेगा
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां तापमान गिर रहा है और सुबह के समय कड़ाके की ठंड हो रही है। शहर में चल रही हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। गर्म कपड़ों में भी लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। आज भी सुबह के समय कोहरे के साथ ठंड रहेगी। शहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के शीतलहर चल सकती है।बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
जेपी की जयंती पर लखनऊ में सियासी घमासान, JPNIC के लीज और निर्माण खर्च पर बरसे ब्रजेश पाठक
दिल्ली में प्रदर्शन और छात्रों की गिरफ्तारी पर अखिलेश का तीखा हमला, बोले- 'EC बीजेपी के लिए कर रहा काम'
Patna News: युवाओं पर बल प्रयोग का समर्थन नहीं करता, लेकिन उपद्रव स्वीकार्य नहीं, कांग्रेस और JNU प्रोफेसर मामले पर भी बोले चिराग
दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट पर MCD की नजर, निर्माण स्थलों पर नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
