देशभर में जोरदार बरसात; बिहार में IMD का ऑरेंज अलर्ट, उफान पर नदियां
Aaj ka Mausam 12 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। गंगा-यमुना जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और मेघालय में कहीं तेज तो कहीं हल्क बारिश होने की संभावना है।
देशभर में जोरदार बरसात; बिहार में IMD का ऑरेंज अलर्ट, उफान पर नदियां
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 August 2025 LIVE: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
हिसार में बारिश का अलर्ट
यूपी के अयोध्या में बारिश का येलो अलर्ट
फरीदाबद में हल्की बारिश की संभावना
गुरुग्राम में हल्की बारिश की संभावना
राजस्थान में भारी बारिश पर ब्रेक
दिल्ली में दिन में बारिश के आसार
खराब मौसम के कारण 3 दिन तक रोकी गई केदारनाथ यात्रा
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में हर्षिल वैली में बाढ़ से भारी नुकसान
देहरादून में हुई झमाझम बारिश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण पेड़ उखड़ गए, मकान ढह गए और कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सोमवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश के कारण पटेल नगर में दो मकान और गोविंदगढ़ पुल के पास लक्ष्मण चौक पर एक मकान ढह गया। बारिश देर शाम तक जारी रही।
