Aaj ka Mausam 11 November 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी में शीतलहर की एंट्री, श्रीनगर में 0 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा; केरल-माहे में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में बढ़ रही ठंड
राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। उत्तरी दिशाओं से चलने वाली सर्द हवाओं से कंपकंपी का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप भी निकल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रभाव ज्यादा महसूस हो रहा है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम पारा 12 से 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। पछुआ हवाओं की गति भी बढ़ने के आसार हैं। इन हवाओं की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ने का अनुमान है।नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 400 पार पहुंचा
एनसीआर के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर के बीच बनी हुई है। नोएडा में आज सुबह एक्यूआई 419 और ग्रेटर नोएडा में 400 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 386, गुरुग्राम में 347 और फरीदाबाद में 295 एक्यूआई रहा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल और माहे में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। आज भी केरल और माहे में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिली। 11 नवंबर यानी आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल सकता है।Delhi me Pradushan: दिल्ली में एक्यूआई 400 पार
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह भी धुंध की मोटी परत आसमान में छाई रही। दिल्ली का एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह 9 बजे औसत एक्यूआई 425 रहा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
श्रीनगर में इस मौसम के दौरान बीती रात पहली बार तापमान शून्य से नीचे रहा और कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम की पहली सबसे ठंडी रात रही जब तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात को तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 6.8 डिग्री और नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में तापमान में आई गिरावट
ओडिशा में सोमवार को 10 से अधिक स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। इसी के साथ अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे ठंडा स्थान कंधमाल जिले का उदयगिरि रहा, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में पहली शीतल लहर हुई दर्ज
दिल्ली में ठंड के दस्तक देने के बाद सोमवार को मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने के आसार जताए हैं।
फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश का कहर, पानी में बहा करोड़ों का धान, डूबी फसल की ढेरियां तलाशते दिखे किसान
JMB की आतंकी साजिश मामले में NIA का बड़ा एक्शन, पश्चिम बंगाल से एक और आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, आधी रात पूर्व पार्षद के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में फैली दहशत
अयोध्या में टक्कर पर सियासत तेज, 'हवा के झोंके में उड़ जाएंगे अहंकारी लोग', योगी के बयान पर बोले सपा सुप्रीमो
बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
